UP BJP District President List: लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची जारी, देखें किस जनपद की किसे मिली जिम्मेदारी

84

bhupendra-chaudhary

UP BJP District President List: लखनऊः भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 को जीतने के लिए कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने चुनावी रण में किला फतह के लिए अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। बीजेपी ने 2024 तक सभी 80 लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है।

ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने शुक्रवार को यूपी बीजेपी के नए जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। भाजपा ने पूरे उत्तर प्रदेश में सांगठनिक रूप से 98 जिलों और महानगर इकाईयां गठित कर रखी हैं। इसमें सभी 98 अध्यक्षों की घोषणा हुई है। इसमें अवध क्षेत्र के 15 जिला अध्यक्ष, गोरखपुर क्षेत्र के 12 जिला अध्यक्ष, काशी क्षेत्र के 16 जिला अध्यक्ष, कानपुर क्षेत्र के 17 जिला अध्यक्ष, यूपी पश्चिम क्षेत्र के 19 जिला अध्यक्ष और यूपी ब्रज क्षेत्र के 19 जिला अध्यक्ष शामिल हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इन जिला अध्यक्षों का बदलाव काफी अहम माना जा रहा है। इस बदलाव के जरिए बीजेपी न सिर्फ क्षेत्रीय समीकरण साधने की कोशिश करेगी, बल्कि जातीय समीकरण साधने पर भी फोकस करेगी।

पश्चिम क्षेत्र के जिला अध्यक्ष

भाजपा ने पश्चिम क्षेत्र के रामपुर जिले का अध्यक्ष हंसराज पप्पू को बनाया है। मुरादाबाद महानगर संजय शर्मा, मुरादाबाद जिला आकाश पाल, अमरोहा उदयगिरि गोस्वामी, बिजनौर भूपेंद्र चौहान ‘बॉबी’, सहारनपुर महानगर पुनीत त्यागी, सहारनपुर जिला महेंद्र सैनी, मुजफ्फरनगर सुधीर सैनी, बागपत वेदपाल उपाध्याय, शामली तेजेंद्र निरवाल, मेरठ महानगर सुरेश जैन ऋतुराज, मेरठ जिला शिवकुमार राणा, गाजियाबाद महानगर संजीव शर्मा, गाजियाबाद जिला सतपाल प्रधान, नोएडा महानगर मनोज गुप्ता, गौतम बुद्ध नगर गजेंद्र मावी, बुलंदशहर विकास चौहान, संभल हरेंद्र सिंह रिंकू और हापुड़ का जिला अध्यक्ष नरेश तोमर को बनाया है।

ब्रज क्षेत्र के जिला अध्यक्ष

ब्रज क्षेत्र में आगरा महानगर का अध्यक्ष भानू महाजन को बनाया गया है। आगरा का जिला अध्यक्ष गिरिराज कुशवाहा, मथुरा महानगर घनश्याम लोधी, मथुरा जिला निर्भय पांडे, फिरोजाबाद महानगर राकेश संखवार, फिरोजाबाद जिला उदय प्रताप सिंह, एटा संदीप जैन, अलीगढ़ महानगर राजीव शर्मा, अलीगढ़ जिला कृष्णपाल सिंह लाला, हाथरस शरद महेश्वरी, मैनपुरी राहुल चतुर्वेदी, कासगंज केपी सिंह, बरेली महानगर अधीर सक्सेना, बरेली जिला पवन शर्मा, आंवला आदेश प्रताप सिंह, बदायूं राजीव गुप्ता, शाहजहांपुर महानगर शिल्पी गुप्ता, शाहजहांपुर जिला के.सी. मिश्रा और पीलीभीत का जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह को बनाया गया है।

ये भी पढ़ें..Jammu-Kashmir: अनंतनाग एनकाउंटर में घायल एक और जवान शहीद, सेना का…

कानपुर क्षेत्र के जिला अध्यक्ष

कानपुर महानगर उत्तर का अध्यक्ष दीपू पांडे को बनाया गया है। कानपुर महानगर दक्षिण शिवराम सिंह, कानपुर देहात मनोज शुक्ला, कानपुर ग्रामीण दिनेश कुशवाहा, इटावा संजीव राजपूत, कन्नौज वीर सिंह भदौरिया, फर्रुखाबाद रूपेश गुप्ता, फतेहपुर मुखलाल पाल, औरैया भुवन प्रकाश गुप्ता, झांसी महानगर हेमंत परिहार, झांसी जिला अशोक गिरी, बांदा संजय सिंह, महोबा अवधेश गुप्ता, चित्रकूट लवकुश चतुर्वेदी, हमीरपुर सुनील पाठक, जालौन उर्विजा दीक्षित और ललितपुर का अध्यक्ष राजकुमार जैन को बनाया गया है।

अवध क्षेत्र के जिला अध्यक्ष

अवध क्षेत्र में भाजपा ने लखनऊ महानगर का अध्यक्ष आनंद द्विवेदी को बनाया है। लखनऊ जिला विनय प्रताप सिंह, रायबरेली बुद्धी लाल पासी, सीतापुर राजेश शुक्ला, लखीमपुर सुनील सिंह, हरदोई अजीत बब्बन, अंबेडकर नगर त्रिम्यक तिवारी, बाराबंकी अरविंद मौर्य, बलरामपुर प्रदीप सिंह, बहराइच बृजेश पांडे, गोण्डा अमर किशोर कश्यप, श्रावस्ती उदय प्रकाश त्रिपाठी, अयोध्या महानगर कमलेश श्रीवास्तव, अयोध्या जिला संजीव सिंह और उन्नाव का जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार को बनाया है।

गोरखपुर क्षेत्र के जिला अध्यक्ष

गोरखपुर महानगर का अध्यक्ष राजेश गुप्ता को बनाया गया है। गोरखपुर जिला युधिष्ठिर सिंह, संतकबीर नगर जगदंबा लाल श्रीवास्तव, बस्ती विवेकानंद मिश्र, सिद्धार्थ नगर कन्हैया पासवान, महाराजगंज संजय पांडे, देवरिया भूपेंद्र सिंह, कुशीनगर दुर्गेश राय, आजमगढ़ कृष्ण पाल, लालगंज सूरज श्रीवास्तव, मऊ नूपुर अग्रवाल और बलिया का जिलाध्यक्ष संजय यादव को बनाया है।

काशी क्षेत्र के जिला अध्यक्ष

काशी क्षेत्र के 16 जिलों के अध्यक्ष घोषित किये गए हैं। वाराणसी महानगर का अध्यक्ष विद्यासागर राय, वाराणसी जिला हंसराज विश्वकर्मा, गाजीपुर सुनील सिंह, प्रतापगढ़ आशीष श्रीवास्तव, भदोही दीपक मिश्रा, जौनपुर पुष्पराज सिंह, मछली शहर रामविलास पाल, सुलतानपुर एस आर वर्मा, अमेठी राम प्रसाद मिश्र, प्रयागराज यमुना पार विनोद प्रजापति, प्रयागराज गंगापार कविता पटेल, प्रयागराज महानगर राजेंद्र मिश्र, चंदौली काशीनाथ सिंह, कौशांबी धर्मराज मौर्य, मिर्जापुर बृजभूषण सिंह और सोनभद्र का अध्यक्ष नंदलाल को बनाया गया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)