प्रदेश उत्तर प्रदेश

UP News: एटीएस ने छह जिलों में की छापेमारी, 74 रोहिंग्याओं को किया गिरफ्तार

UP-ATS लखनऊः उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने छह जिलों में छापेमारी कर 74 रोहिंग्याओं को गिरफ्तार किया है। सबसे ज्यादा 31 रोहिंग्या मथुरा से गिरफ्तार किए गए हैं। ये सभी अवैध रूप से रह रहे थे। एटीएस के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राज्य में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्याओं के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत अवैध रूप से रह रहे कुल 74 रोहिंग्याओं को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से सहारनपुर से दो पुरुष, मेरठ से दो पुरुष, एक पुरुष बाल अपचारी और एक महिला अपचारी, 12 पुरुष, एक महिला, दो पुरुष बाल अपचारी, हापुड़ से एक महिला बाल अपचारी, गाजियाबाद से तीन पुरुष, एक महिला, अलीगढ़ से सात पुरुष, मथुरा से 10 महिलाएं, 29 पुरुष और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। एटीएस की टीम ने अल्हेपुर और कोटा गांव में झोपड़ियों में रह रहे 40 रोहिंग्याओं को पकड़ा है। ये भी पढ़ें..CM हिमंत बिस्वा ने गडकरी से की मुलाकात, प्रमुख परियोजनाओं के... आधी रात के बाद आठ घंटे तक गुपचुप तरीके से यह ऑपरेशन चलाया गया। इन सभी के खिलाफ उन जिलों में भी मामले दर्ज किये गये हैं जहां से इन्हें गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि सुरक्षा जांच एजेंसी को इनपुट मिल रहे थे कि अवैध तरीके से सीमा पार कर उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रोहिंग्याओं को बसाया जा रहा है। इसके तहत एटीएस की फील्ड यूनिट और स्थानीय पुलिस के सहयोग से इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)