प्रदेश उत्तर प्रदेश

धान की अगेती फसल बेकार, बेमौसम हुई बारिश से पैदावार हुई बुरी तरह प्रभावित

लखनऊः धान की खेती में नुकसान उठा रहे किसानों के पास अब कोई दूसरा विकल्प नहीं है। प्रकृति के आगे वह लाचार दिख रहे हैं। बरसात के दौरान जिस तरह से हवा और पानी ने उनके धान के खेतों पर कहर ढाया, वह आज भी पीड़ा दे रहा है। इन हालातों से निपटने के लिए किसान के पास संयम ही सहारा बन रहा है।

जुलाई माह में बहुत से जिलों में बारिश नहीं हुई थी, जिसके चलते धान की खेती पर काफी प्रभाव पड़ा था। खेतों में लगाई गई पौध सूखने लगी थी। इस नुकसान से बचाव के लिए नदी और नहरों के अलावा ट्यूबवेल का ही सहारा था। हालांकि, यह काफी महंगा साबित हुआ। यह वह फसली सीजन का समय था, जब कई राज्यों में बाढ़ भी आई हुई थी। अलग-अलग हिस्सों में जबरदस्त बारिश हो रही थी, वहीं यूपी के कुछ राज्यों में बारिश की कमी के कारण मौजूदा खरीफ सीजन में धान की बुवाई भी कम रही। अवध क्षेत्र में जुलाई माह में बहुत से जिलों में सूखे के कारण धान की खेती चैपट होती रही, यह पहली पौध के दौरान का समय था। इसके बाद जब थोड़ी बारिश अगस्त में हुई, तो फिर किसानों ने पौध लगाए। यही धान की फसल तैयार हो रही थी, जिसे बारिश के कहर का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें..Dev Deepawali: उत्तरवाहिनी गंगा तट पर उतरा ‘देवलोक’, 10 लाख दीयों...

किसानों के नुकसान का आंकलन तो आने वाले दिनों मेें होगा। खेतों में धान की फसल कर इकट्ठी हो रही है, लेकिन किसान इसे देखकर हैरान है। धान के पौधों में सिकुड़न है और इसकी बालियां सिर्फ दिख रही हैं। एक बीघे में मुश्किल से क्विंटल भर अनाज मिल जाए। लखनऊ के मोहनलालगंज से बंथरा तक जिन खेतों में अगेती धान लगाया गया था, वह तो चौपट ही दिख रहा है। इसी बारिश के दौरान लोगों ने धान के पौधे रोपे थे। वह काफी छोटे होने की वजह से केवल जमीन की ओर झुके थे। धीरे-धीरे मौसम के रूख बदलते ही यह बढ़वार लेने लगे और यही फसल कुछ बेहतर है। इसके पकने में अभी करीब 15 दिन का समय और लगेगा। हालांकि, नुकसान झेल रहे किसानों को किसान वैज्ञानिक डाॅ. जितेंद्र की सलाह है कि किसान अच्छे मौसम का लाभ लें और उन्नतशील गेहूं का बीज बोएं। यदि कम पानी वाला क्षेत्र है, तो बीज केंद्र से सलाह लेकर अगेती गेहूं बोएं और इसके पकते ही दूसरी फसल भी ले सकते हैं।

  • शरद त्रिपाठी की रिपोर्ट

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…