Friday, March 21, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशयूपी निकाय चुनाव में बना अनोखा रिकाॅर्ड, पार्षद प्रत्याशी को नहीं मिले...

यूपी निकाय चुनाव में बना अनोखा रिकाॅर्ड, पार्षद प्रत्याशी को नहीं मिले एक भी वोट

nikay-chunav-2023

झांसी: निकाय चुनाव 2023 (Nikay Chunav) में यूं तो तमाम रिकॉर्ड बने हैं, लेकिन गरौठा तहसील में एक ऐसा रिकॉर्ड भी बना है जिसे न आपने पहले कभी सुना होगा और न ही देखा होगा। पार्षद पद के एक प्रत्याशी के खाते में एक भी मत पत्र नहीं निकला। यह खबर पूरे तहसील में जंगल की आग की तरह फैल गई। लोग सोच कर हैरान हैं कि आखिर प्रत्याशी ने अपना वोट क्यों नहीं डाला?

गुरसरांय नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर-23 से पार्षद प्रत्याशी राकेश कुशवाहा (Rakesh Kushwaha) ने जिला ही नहीं बल्कि प्रदेश में भी पहली बार एक नया चुनावी रिकॉर्ड बनाया है। वार्ड नंबर-23 से इनको कोई भी मत नहीं मिला है। यह पहली बार देखा गया है कि चुनाव में खड़े प्रत्याशी के खाते में शून्य वोट पड़े हैं। लोगों को आश्चर्य इस बात का है कि आखिर कैसे उन्हें खुद का भी वोट नहीं मिला। यह चुनाव परिणाम आने के बाद पूरे गरौठा तहसील और जहां-जहां खबर पहुंची लोग आश्चर्यचकित रह गए।

बागी उम्मीदवार ने दी भाजपा प्रत्याशी को शिकस्त –

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में चहुंओर भारतीय जनता पार्टी की आंधी चल रही है। ऐसे में नगर निगम झांसी की सीट पर बिहारी लाल आर्य ने भले ही रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल कर ली हो, लेकिन एक वार्ड ऐसा भी है जहां भाजपा के बागी उम्मीदवार के माथे पर जीत का सेहरा बंधा है। दो बार भाजपा सभासद बनने के बाद तीसरी बार टिकट नहीं मिलने पर बागी हुए भाजपा के पूर्व पार्षद ने निर्दलीय चुनाव लड़ा और भाजपा के उम्मीदवार को शिकस्त दे दी है। पूरे महानगर में अब यह चर्चा का विषय बना हुआ है।

ये भी पढ़ें..Jhansi: बिहारी लाल आर्य ने जनता को दिया जीत का श्रेय, बोले-झांसी का होगा…

वार्ड नंबर 53 जहां दो बार से भारतीय जनता पार्टी के पार्षद रहे लखन कुशवाहा को तीसरी बार पार्टी ने टिकट नहीं दिया। जिस पर भाजपा से बगावत करते हुए लखन कुशवाहा ने निर्दलीय चुनाव लड़ा और करीब 300 से अधिक मतों से जीत हासिल कर ली। चुनाव जीतने के बाद भाजपा के जिलाध्यक्ष ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि इस वार्ड में भाजपा के अधिकांश दिग्गजों का निवास स्थल है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें