Monday, June 17, 2024
spot_img
Homeप्रदेशकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले-2014 में भारत को मिली तीसरी आजादी

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले-2014 में भारत को मिली तीसरी आजादी

बेगूसरायः केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ‘सबका साथ, सबका विकास, सबको आवास’ के पथ पर अग्रसर है। 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर देश को तीसरी आजादी मिली, यह आजादी आर्थिक नीति और विकास की आजादी है। गिरिराज सिंह ने यह बातें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ग्रामीण विकास मंत्रालय के प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत त्रिपुरा के लाभार्थियों को प्रथम किस्त का ऑनलाइन ट्रांसफर किए जाने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के बाद कहीं।

बेगूसराय एनआईसी में आयोजित प्रेस वार्ता में गिरिराज सिंह ने कहा कि 1947 में देश को पहली आजादी मिली थी। जयप्रकाश नारायण के संपूर्ण क्रांति आंदोलन ने देश को दूसरी आजादी दिलाई। 2014 में देश को तीसरी आजादी नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर मिली है। 2014 में मिली आजादी से देश आर्थिक नीतियुक्त विकास की दिशा में तेजी से अग्रसर है। गिरिराज सिंह ने कहा कि 1985 में तत्कालीन प्रधानमंत्री द्वारा देश में आवास योजना की शुरुआत की गई और 2014 तक मात्र तीन करोड़ 25 लाख लोगों को आवास मुहैया कराया जा सका। जबकि नरेंद्र मोदी द्वारा 2016 में प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत किए जाने के बाद अब तक करीब तीन करोड़ 70 लाख आवास मुहैया कराया गया है, 2022 तक सभी आवास का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। अब न सिर्फ आवास दिया जा रहा है, बल्कि आवास के साथ 95 दिन की मजदूरी, शौचालय, सौभाग्य से बिजली, पानी तथा उज्जवला से गैस भी दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कि यह योजना सिर्फ आवास योजना नहीं, महिला सशक्तिकरण का भी माध्यम है। जिस दिन देश की आधी आबादी सशक्त हो जाएगी, उस दिन से जीडीपी में दो प्रतिशत का उछाल आएगा। राजीव गांधी ने कहा था एक रुपया भेजते हैं तो गांव 15 पैसा पहुंचता है, लेकिन नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए डीबीटी योजना से पूरा का पूरा पैसा पहुंच रहा है। आज प्रधानमंत्री द्वारा सिर्फ एक बटन दबाकर पिछली सरकारों द्वारा हाशिए पर रखे गए त्रिपुरा के एक लाख 47 हजार महिलाओं को घर के लिए 18 लाख करोड़ रुपया दिया, किसी भी लाभार्थी ने कमीशन लगनेे की बात नहीं कही है।

यह भी पढ़ें-विशेष वाहन से राष्ट्रपति भवन पहुंची पैरालंपिक पदक विजेता अवनी और…

गिरिराज सिंह ने कहा कि स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं का सशक्तीतिकरण किया जा रहा है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने जलवायु परिवर्तन, आतंकवाद और कोरोना से लड़ाई में दुनिया को दिशा दिया है। क्लाइमेट चेंज केेे मामले में नरेंद्र मोदी ने दुनिया का प्रतिनिधित्व किया है, हिंदुस्तान का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना 2070 तक भारत को कार्बन शून्य बनाना है। 2030 तक भारत 450 गीगावाट रिन्यूएबल एनर्जी तक पहुंच जाएगा। गिरिराज सिंह ने कहा कि श्रीबाबू ने बेगूसराय का सृजन किया था, अब मोदी जी पाल पोस कर बड़ा कर रहे हैं। सेल्फ हेल्प ग्रुप के माध्यम से प्रत्येक साल महिलाओं की आय एक लाख करने के लिए मिशन एक लाख का मॉडल बेगूसराय से शुरू किया गया। अब बेगूसराय का सांख गांव रिन्यूएबल एनर्जी का मॉडल बनेगा। टाटा पावर एवं सीएसपी के सीईओ से बात हो रही है। 2022 में सांख से यह शुरुआत किया जाएगा, सोलर ऊर्जा से संचालित इंडक्शन चूल्हा योजना शुरू किया जाएगा, इंडक्शन चूल्हा के उपयोग से प्रत्येक साल 240 करोड़ की बचत होगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)

- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें