spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMathura News : केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री पहुंचे वृंदावन, श्री बांके...

Mathura News : केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री पहुंचे वृंदावन, श्री बांके बिहारी लाल के किए दर्शन

Mathura News : केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने रविवार को वृंदावन और बरसाना में श्री बांके बिहारी जी मंदिर व श्री राधा रानी मंदिर में दर्शन किए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, वृंदावन की महापावन भूमि में सनातन संस्कृति की अलौकिकता का साक्षात्कार कराते श्री बांके बिहारी जी की चौखट पर आकर ही मन धन्य हो गया।

श्री राधा रानी मंदिर में किए सपरिवार दर्शन  

शेखावत ने कहा कि, निष्काम कर्मयोगी प्रभु श्रीकृष्ण के इस स्वरूप के सपरिवार दर्शन का आध्यात्मिक सुख शब्दों में विवरित नहीं किया जा सकता। पूज्य स्वामी हरिदास की सेवा-भक्ति से स्थापित यह मंदिर भारत की आस्था का एक विशेष केंद्र है। यहां व्यवस्था भी भक्तों की आस्था के अनुरूप है। केंद्रीय मंत्री ने बरसाना के प्रसिद्ध श्री राधा रानी मंदिर में सपरिवार दर्शन किए। उन्होंने कहा कि, बरसाने की लाडली जी के इस मंदिर का महात्म मन के मंदिर में भी बस जाता है।

ये भी पढ़ें: महापर्व छठ पूजा पर अमेरिका से बिहार पहुंची सुचिता झा, जाना पूजा का महत्व

Mathura News : क्षमाराम महाराज की दिव्य वाणी में सुने प्रसंग 

बता दें, केंद्रीय मंत्री शेखावत श्रीराम सेवा आश्रम केशव नगर वृंदावन में आयोजित श्री रामचरितमानस नवान्ह पारायण पाठ में श्रद्धा और भक्ति के भाव से सहभागी बने। इसके साथ ही उन्होंने श्री सिंहस्थल पीठाधीश्वर 1008 क्षमाराम महाराज की दिव्य वाणी में पावन प्रसंग सुने। उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। यहां श्रीराम सेवा आश्रम सत्संग समिति के संत नवलराम महाराज का भी आत्मीय सानिध्य मिला।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें