पुल से करीब 30 फीट नीचे नदी में गिरी अनियंत्रित कार, रेस्क्यू जारी

52

मंडलाः मंडला जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित बबैहा नदी के पुल से बीती रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर 30 फीट नीचे नदी में जा गिरी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया, लेकिन अभी तक कार का कुछ भी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल रेस्क्यू जारी है।

जानकारी के मुताबिक, जबलपुर से मंडला की ओर जा रही एक कार शनिवार रात करीब 10 बजे बबैहा नदी के पुल पर अनियंत्रित हो गई और पुल से करीब 30 फीट नीचे नदी में जा गिरी। बताया जा रहा है कि कार के पीछे एक बाइक आ रही थी, उसने कार को नदी में गिरते देख ग्रामीणों के साथ-साथ पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ेंः-पिछले 24 घंटों में आए कोरोना के 93 हजार नए मामले, पीएम ने बुलाई बैठक

जानकारी मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। क्षेत्रीय नागरिक और जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेश मिश्रा मौके पर तत्काल पहुंच गए। रेस्क्यू दल रविवार अलसुबह 3.00 बजे तक खोज अभियान में लगा रहा। इसके बाद सुबह पुन: खोज अभियान शुरू किया गया। मौके पर ही मौजूद लोगों ने बताया कि बबैहा नदी में करीब 30 फीट पानी है। जिससे चलते अभी कार का पता नहीं चल सका है। तलाशी अभियान चल रहा है। कार के बारे में अब तक कुछ भी जानकारी नहीं लग सकी है। वह गाड़ी कहां की थी। किसकी है यह पता नहीं चल सका है।