ताबड़तोड़ बमबारी से थर्राई यूक्रेन की धरती, खार्किव में शेल्टर होम पर हमला

36

कीवः रूस की सेना की ताबड़तोड़ बमबारी से यूक्रेन के कई शहर थर्रा गए हैं। युद्ध के 16वें दिन रूस की सेना राजधानी कीव के और करीब पहुंच गई है। इस बीच खार्किव शहर के गवर्नर के ओले सिनेहुबोव ने दावा किया है कि रूसी सेना ने खार्किव में एक शेल्टर होम पर हमला किया।

खार्किव के गवर्नर के मुताबिक रूस के हमले के समय इस शेल्टर होम में 330 से ज्यादा लोग मौजूद थे। वहां से 73 लोगों को निकाला गया है। अब भी 250 से ज्यादा लोग शेल्टर होम में अंदर फंसे हुए हैं। इनमें से कई दिव्यांग हैं। यूक्रेन की राजधानी कीव को रूस की सेना ने दो तरफ से घेर लिया है और टैंक-एंटी टैंक गाइडेड मिसाइलों से हमले तेज कर दिए हैं। उत्तर में इरपिन और पूर्व में ब्रोवरी पर रूस की सेना लगातार हमले कर रही है।

ये भी पढ़ें..12 दिन चला भारत-जापान का संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्जियन’, दोनों…

रूस की सेना का काफिला कीव पर कब्जे के लिए तेजी से आगे बढ़ रहा है। रशियन सेना टैंक, पैराट्रूपर्स, इन्फेंट्री, एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल से हमला कर रही है। लड़ाई के 16वें दिन शुक्रवार को यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने ब्रोबरी में रूस के पांच टैंकों को नष्ट कर दिया है। रूस की सेना को यूक्रेन की सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)