Featured टॉप न्यूज़ दुनिया

अमेरिका ने रूसी सांसदों और रक्षा कंपनियों पर लगाए प्रतिबंध

ब्रुसेल्सः रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। यूक्रेन पर हमले के खिलाफ दुनिया भर के तमाम देश रूस पर प्रतिबंध लगा रहे हैं। जबकि युद्ध की शुरुआत के बाद से अमेरिका ने रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं। वहीं अमेरिका ने एक और कड़ा कदम उठाते हुए रूस की संसद “दूमा” के सभी तीन सौ सदस्यों और रूस की रक्षा कंपनियों, बैंकिंग क्षेत्र और तेल कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए जाने की घोषणा की है। साथ ही रूस ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो पर भी प्रतिबंध लगाया है। जबकि अमेरिका पहले ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव समेत अन्य अधिकारियों पर प्रतिबंध लगा चुका है। अमेरिका ने रूस के 328 सांसदों पर प्रतिबंध की सूची तैयार की है।

ये भी पढ़ें..साहिबगंज और मनिहारी के बीच मालवाहक जहाज गंगा में डगमगाया, 5 ट्रक डूबे, कई लोग लापता

दरअसल नाटो यूरोपीय देशों और विकसित देशों जी 7 देशों के समूह की एक के बाद एक शिखर बैठकों में भाग लेने के बाद राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि इन प्रतिबंधों का उद्देश्य रूस के प्रभावशाली लोगों को सोने के विनिमय करने और रूसी मुद्रा में किसी लाभ से वंचित करना है। उन्होंने कहा कि रूस की ओर से कैमिकल, बायोलॉजिकल अथवा आणविक हथियारों से हमला होता है तो व्हाइट हाऊस में आणविक हथियारों के जानकार विशेषज्ञों की एक टीम बनाई गई है, जो त्वरित कार्रवाई के लिए राष्ट्रपति को अवगत कराएगी। इस टीम को “टाइगर टीम” नाम दिया गया है।

अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि रूस द्वारा यू्क्रेन के खिलाफ शुरू किया गया अकारण युद्ध को समाप्त करने तक पुतिन पर प्रतबिंध लगाना जारी रखेंगे। इतना नहीं ब्लिंकन ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन के करीबी लोगों से उनका समर्थन बंद करने और युद्ध की निंदा करने की अपील की जो हजारों लोगों की मौत का कारण बना है। उन्होंने कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद अब युद्ध के कारण यूरोप में सबसे बड़ी मानवीय तबाही हुई है।

30 दिनों से जारी है जंग

यूक्रेन ने कहा कि 30 दिनों से जारी रूसी हमले में करीब 97 बच्चों की मौत हुई है जबकि रूस लगातार रिहाइशी इलाकों को निशाना बना रहा है। अधिकारियों ने बताया कि रूसी सैनिक अब भी कीव के केंद्र से लगभग 15 किलोमीटर दूर हैं। अधिकारी ने कहा कि रूसी सेना ने 900 से अधिक मिसाइलें दागी हैं, लेकिन यूक्रेन के हवाई क्षेत्र में इन मिसाइलों का माकूल जवाब दिया जा रहा है। राजधानी कीव के बाहरी क्षेत्र में रूस की बमबारी जारी है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)