दुनिया

Russia-Ukraine War: यूक्रेन ने ढेर कीं 11 रूसी क्रूज मिसाइलें, मार गिराए 19 ड्रोन

russia-ukraine-war Russia-Ukraine War: कीवः यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद दोनों पक्षों के बीच भीषण युद्ध चल रहा है। यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस के हमले तेज़ हो रहे हैं और यूक्रेनी सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। यूक्रेनी वायु सेना ने दावा किया कि यूक्रेन की वायु रक्षा प्रणालियों ने रात भर में रूस द्वारा लॉन्च की गई 12 क्रूज मिसाइलों में से 11 को ढेर कर दिया है। इसके अलावा रूस द्वारा लॉन्च किए गए 19 ड्रोन भी मार गिराए हैं। रूसी हमले के कड़े प्रतिरोध की जानकारी देते हुए यूक्रेनी वायुसेना ने कहा कि रूस ने यूक्रेन पर दो एंटी-शिप मिसाइलों से भी हमला किया। दावा किया गया कि रूस ने यूक्रेन के पश्चिमी शहर डोनेट्स्क पर हमला कर दिया है। पश्चिमी शहर डोनेट्स्क पर रूसी हमले में 13 लोग घायल हो गए, जिनमें से एक को मलबे के नीचे बाहर निकाला गया और उसका उपचार किया जा रहा है। रूस ने ख़ेरसॉन और ज़ापोरिज़िया क्षेत्रों पर भी हमला किया, जिसमें तीन नागरिक मारे गए। उन्होंने कहा है कि रूसी सेनाओं ने तुला के ऊपर ड्रोन भी गिराए हैं। इस बीच यूक्रेनी सेना की सक्रियता बढ़ गई है। वर्बोव में यूक्रेनी सेना ने एक बार फिर आधे शहर पर कब्ज़ा कर लिया है। डोनेट्स्क क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया है। यूक्रेन का दावा है कि रूसी सेना यूक्रेन के बच्चों को जबरन निर्वासित कर रूस का हिस्सा बना रही है। ये भी पढ़ें..BJP का रिमोट कंट्रोल उद्योगपतियों के लिए चलता है, हमारा गरीबों... हालाँकि, यूक्रेन को अमेरिका की ओर से लगातार मदद मिल रही है। अब अमेरिका ने यूक्रेन को नई सुरक्षा सहायता के तहत 128 मिलियन अमेरिकी डॉलर के हथियार और उपकरण मुहैया कराने का ऐलान किया है। वहीं ईसाई धर्मगुरु पोप ने युद्ध झेल रहे यूक्रेनवासियों को शहीद की संज्ञा दी है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)