spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeदुनियाCrimea Bridge: रूस के कब्जे वाले क्रीमिया ब्रिज पर यूक्रेन ने किया...

Crimea Bridge: रूस के कब्जे वाले क्रीमिया ब्रिज पर यूक्रेन ने किया हमला, पति-पत्नी की मौत, बच्ची घायल

crimea-bridge

Crimea Bridge: मॉस्कोः यूक्रेन पर रूसी हमले के पांच सौ से ज्यादा दिन बीत जाने के बाद भी दोनों तरफ से आक्रामक रुख कम नहीं हो रहा है। यूक्रेन की सेना ने एक बार फिर रूस के कब्जे वाले क्रीमिया पुल पर हमला किया है। इस हमले में पति-पत्नी की मौत हो गई है और उनकी बेटी घायल हो गई है। सोमवार तड़के यूक्रेन ने रूस के कब्जे वाले क्रीमिया ब्रिज पर जोरदार हमला कर दिया। इस हमले में पुल का एक हिस्सा ढह गया। दक्षिणी रूस के क्रास्नोडार क्षेत्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने पुष्टि की कि एक परिवार के तीन सदस्य (माता-पिता और बच्चा) हमले के शिकार हुए हैं। माता-पिता की मौत हो गई, जबकि बच्ची घायल है।

बेलगोरोड क्षेत्र के गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लैडकोव ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक क्षतिग्रस्त कार देखी जा सकती है। एक लड़की के घायल होने की जानकारी मिली है। दुखद बात यह है कि उनके माता-पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं। तत्काल उसके रिश्तेदारों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल बच्ची का इलाज चल रहा है। मामूली चोटें आई हैं। इस बीच अचानक हुए हमले से इलाके का यातायात बाधित हो गया है। घटना को देखते हुए ट्रैफिक रोकने का फैसला लिया गया। बताया जा रहा है कि वहां गाड़ियों की लंबी कतारें लगी हुई हैं।

ये भी पढ़ें..Share Market: धीमा पड़ा ग्लोबल मार्केट, एशियाई बाजारों का रहा ये…

क्रीमिया के गवर्नर सर्गेई अक्स्योनोव ने कहा कि रूसी क्षेत्र क्रास्नोडार को जोड़ने वाले पुल के 145वें स्तंभ पर हुई घटना के बाद क्रीमिया पुल पर यातायात निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि स्थिति को संभालने के लिए सभी लोग लगे हुए हैं। गौरतलब है कि रूस ने 2014 में क्रीमिया पर कब्जा कर लिया था। इस क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय समर्थन का अभाव है। सड़क और रेल पुल 19 किमी लंबा है। इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में यूक्रेन ने क्रीमिया ब्रिज पर हमला किया था। तब इस पुल को भारी क्षति पहुंची थी। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर आरोप लगाया। यूक्रेन ने पहले तो हमले से इनकार किया लेकिन बाद में इसे स्वीकार कर लिया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें