मध्य प्रदेश

MP: बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे डिप्टी CM जगदीश देवड़ा, सपरिवार की पूजा-अर्चना

भोपालः मध्य प्रदेश (MP) के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने गुरुवार को उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन किए और मंदसौर में भगवान पशुपतिनाथ की पूजा-अर्चना की। उपमुख्यमंत्री बनने के बाद देवड़ा पहली बार अपने गृह जिले मंदसौर पहुंचे।इस दौरान जिले में उनका अभूतपूर्व स्वागत हुआ।

मध्य प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा

उपमुख्यमंत्री देवड़ा गुरुवार सुबह उज्जैन में भगवान महाकाल के दर्शन-पूजन के बाद मंदसौर के लिए रवाना हुए। जावरा में उनका अभूतपूर्व स्वागत हुआ। उन्होंने स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य में हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। प्रदेश लगातार प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। ये भी पढ़ें..Guna bus accident: CM मोहन की बड़ी कार्रवाई, RTO-CMO निलंबित, कलेक्टर-एसपी पर भी गिरी गाज

सीएम देवड़ा का का हुआ जोरदार स्वागत

रास्ते में प्रत्येक गांव में देवड़ा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। देवड़ा गृह जिले मंदसौर में प्रवेश के बाद उप मुख्यमंत्री सबसे पहले भगवान पशुपति नाथ के मंदिर पहुंचे और प्रदेश की खुशहाली के लिए पूजा-अर्चना की।उपमुख्यमंत्री बनने के बाद देवड़ा पहली बार अपने गृह नगर मंदसौर पहुंचे।विभिन्न मार्गों पर स्वागत द्वार बनाए गए थे। नागरिकों में भारी उत्साह था।जगह-जगह स्वागत पोस्टर लगाए गए। मंदसौर शहर के नागरिक ऊर्जा और उत्साह से भरे हुए हैं। देवड़ा के स्वागत में उन्होंने रास्ते में फूल बरसाए। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)