Home फीचर्ड बिहार के दो छात्रों के साथ बंगाल में मारपीट, गिरिराज सिंह ने...

बिहार के दो छात्रों के साथ बंगाल में मारपीट, गिरिराज सिंह ने सीएम ममता पर साधा निशाना

siliguri-news

Siliguri News : बिहार के दो छात्रों के साथ पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में मारपीट की गई है। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को हिरासत में ले लिया है। आरोपित का नाम रजत भट्टाचार्य बताया जा रहा है। वहीं इस घटना को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल  

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सिलीगुड़ी थाने की पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। बताया गया कि, बिहार से दो युवक अर्द्धसैनिक बल में भर्ती की परीक्षा देने के लिए सिलीगुड़ी आये थे। ये युवक वहां पर रुके थे। आरोपित रजत भट्टाचार्य अपने लोगों के साथ वहां पर पहुंच गया और छात्रों के साथ मारपीट शुरू कर दी।

इसके साथ ही आरोपित पर छात्रों के दस्तावेज छीनने के भी आरोप हैं। इस दौरान आरोपित ने छात्रों से कहा कि, बिहार से पश्चिम बंगाल में क्यों परीक्षा देने आए हो? घटना का वीडियो सामने आते ही सिलीगुड़ी थाने की पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की टीम ने सिलीगुड़ी के एसएफ रोड से रजत भट्टाचार्य को हिरासत में ले लिया। हालांकि अभी इस बारे में पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।

ये भी पढ़ें: श्मशान घाट तोड़ने से लोगों में आक्रोश, वन मंत्री के घर के बाहर किया प्रदर्शन

Siliguri News : गिरिराज सिंह ने सीएम ममता पर साधा निशाना 

इस घटना के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि, बंगाल में रोहिंग्या मुसलमान के लिए रेड कारपेटऔर बिहार के बच्चों के साथ दुर्व्यहार और मारपीट ? ममता सरकार ने सिर्फ बलात्कारियों को बचाने का ठेका ले रखा है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version