Home अन्य जरा हटके मछुआरों के हाथ लगी एक दुर्लभ मछली, तबाही तय !

मछुआरों के हाथ लगी एक दुर्लभ मछली, तबाही तय !

oarfish-spotted-in-australia

नई दिल्लीः ऑस्ट्रेलिया में दो मछुआरों ने एक ऐसी मछली पकड़ी है जो बेहद दुर्लभ है और प्रलय से जुड़ी हुई है। कई सभ्यताओं और मान्यताओं में ऐसे जीव पाए जाते हैं जिन्हें विनाश से जोड़कर देखा जाता है। ये जीव तभी दिखते हैं जब कोई आपदा आने वाली होती है। वैज्ञानिक इन कहानियों को महज अफवाह बताते हैं, लेकिन ऐसी मान्यता रखने वाले लोग इन्हें गंभीरता से लेते हैं। जिस मछली की हम बात कर रहे हैं, उसके बारे में चीन जैसे देशों में कई कहानियां प्रचलित हैं।

प्रलय आना तय

कहा जाता है कि जब इसे देखा जाता है तो प्रलय आना तय है। अब यह मछली ऑस्ट्रेलिया (Doomsday fish Australia) में पकड़ी गई है। डेली मेल वेबसाइट के मुताबिक, कर्टिस पीटरसन और उनके दोस्त को ऑस्ट्रेलिया के तिवी द्वीप के पास एक बहुत बड़ी ओरफिश मिली है। उन्होंने फेसबुक पेज फिशिंग ऑस्ट्रेलिया टीवी पर इस मछली (Oarfish Spotted in Australia) के साथ एक फोटो पोस्ट की है।

यह द्वीप ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी क्षेत्र में स्थित डार्विन से करीब 80 किलोमीटर दूर है। ओरफिश को बेहद दुर्लभ माना जाता है क्योंकि ये समुद्र के हजारों फीट नीचे तैरती हैं। डेली मेल के मुताबिक, यह मछली 3000 फीट की गहराई पर तैरती है और कई बार इसका मृत शरीर समुद्र के किनारे बहकर आ जाता है। यह काफी हैरान करने वाला है कि इन लड़कों के हाथ एक ओरारफिश लग गई।

ये भी पढ़ेंः- श्मशान घाट तोड़ने से लोगों में आक्रोश, वन मंत्री के घर के बाहर किया प्रदर्शन

लोगों का दावा आर्टिफिशियल बनाई गई मछली

सोशल मीडिया पर कई लोग कह रहे हैं कि इस मछली की तस्वीर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाई गई है। यह मछली 9-10 मीटर तक लंबी होती है। इसका आकार सांप जैसा दिखता है, जिसकी वजह से पहले के समय में इसे समुद्री राक्षस माना जाता था। इन मछलियों को डूम्सडे फिश भी कहा जाता है।

वजह यह है कि इनका दिखना अपशकुन माना जाता है। जापानी मान्यताओं में इन्हें समुद्री सांप कहा जाता था और जब भी ये दिख जाते थे तो भूकंप आ जाता था। हाल ही में यह मछली कैलिफोर्निया के बीच पर दिखी थी। इसके दिखने के दो दिन बाद ही शहर में भूकंप आ गया। वैज्ञानिकों का मानना ​​है कि यह महज अंधविश्वास है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version