मध्य प्रदेश

स्कूल की छत गिरने से दो मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर

  Auraiya-news विदिशाः जिले के आदमपुर गांव में क्षतिग्रस्त प्राथमिक विद्यालय भवन को तोड़ते समय अचानक छत गिर गयी। मलबे में तीन मजदूर दब गए। वहां मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकाला और जिला अस्पताल ले गए। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल 3 मजदूरों में से 2 को मृत घोषित कर दिया। एक मजदूर गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज चल रहा है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। हादसे के बाद प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है।

खाना खाते समय गिरी छत, 2 मजदूरों की मौत

जिले के आदमपुर गांव में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां पुराने प्राइमरी स्कूल की क्षतिग्रस्त इमारत को तोड़ने का काम चल रहा था। आदमपुर निवासी जमीन खां (35), असद खां (18) इमारत तोड़ रहे थे। जानकारी के मुताबिक, गांव के उपसरपंच पति आबिद खान ने बिल्डिंग गिराने का ठेका लिया था। जानकारी के मुताबिक आबिद खान उन दोनों को खाना देने आया था। इसी समय छत अचानक ढह गई। छत के मलबे में तीन मजदूर दब गए। इसके बाद वहां हंगामा मच गया। अन्य मजदूरों ने उसे बाहर निकाला और जिला अस्पताल ले गए। जमील खान व उपसरपंच पति आबिद खान व असद खान गंभीर रूप से घायल हो गये। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद जमील और आबिद को मृत घोषित कर दिया। वहां असद का इलाज चल रहा है। हादसे की जानकारी मिलने पर भाजपा नेता मुकेश टंडन अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

मृतकों के परिवार को 4-4 लाख रु. मुआवजा दिया जाएगाः एसडीएम

एसडीएम क्षितिज शर्मा ने बताया कि आदमपुर गांव में एक स्कूल भवन काफी समय से क्षतिग्रस्त था। आज 3 लोग उस बिल्डिंग को तोड़ रहे थे। इसी दौरान क्षतिग्रस्त भवन की छत ढह गई। वहीं, प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को तत्काल 4-4 लाख रुपये की मुआवजा राशि मंजूर कर दी है। उनके अंतिम संस्कार के लिए भी 5,000 रुपये। सहायता राशि स्वीकृत कर दी गई है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)