Sunday, March 23, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeफीचर्डसड़क हादसे में महाराष्ट्र के संत त्यागी महाराज सहित दो की मौत

सड़क हादसे में महाराष्ट्र के संत त्यागी महाराज सहित दो की मौत

जबलपुर: सिहोरा के समीप नेशनल हाईवे पर कोहरा के चलते भीषण सड़क हादसे में महाराष्ट्र के नांदेड़ के संत त्यागी महाराज सहित दो लोगों की मौत हो गई। महाराष्ट्र से छत्तीसगढ़ जा रहे संत की स्कॉर्पियो ओवरटेक करते हुए आगे चल रहे एक ट्राले से जा टकराई। हादसे में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है जबकि ड्राइवर सहित अन्य चार लोगों को खरोंच तक नहीं आई है।

बताया गया कि संत त्यागी महाराज और ड्राइवर सहित सात लोग स्कॉर्पियो से छत्तीसगढ़ के आश्रम जा रहे थे। उनकी कार सुबह 5.30 बजे एनएच-30 पर धनगवां के पास पहुंची थी। जबलपुर के सिहोरा के धनगवां के पास घना कोहरा के चलते उनकी कार ओवरटेकर करते समय आगे जा रहे एक ट्राले में पीछे से टकरा गई। हादसे में ड्राइवर के बगल की सीट पर बैठे संत त्यागी महाराज सहित दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। ड्राइवर सहित चार लोगों को हादसे में खरोंच तक नहीं आई है।

सिहोरा टीआई गिरीश धुर्वे के मुताबिक हादसे में महाराष्ट्र के संत बाबा त्यागी महाराज (45) और उनके पीछे बैठे बलराम नाम के युवक की मौत हो गई। वहीं एक अन्य को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है।

यह भी पढ़ेंः-निर्मला सीतारमण ने कहा- आने वाला 25 साल भारत के लिए अहम

हादसे की वजह कोहरा भी बताया जा रहा है। सुबह काफी कोहरा था। इसकी वजह से ओवरटेक करते समय ट्रॉला नहीं दिखा। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। वाहन में सवार अन्य पांच लोगों में एक को चोट आई है जबकि ड्राइवर सहित बाकी 4 लोग बिल्कुल सही सलामत हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें