spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeछत्तीसगढ़अलग-अलग हादसों में दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत, पांच घायल

अलग-अलग हादसों में दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत, पांच घायल

bike-accident-in-Chhattisgarh's-Jagdalpur

जगदलपुर: जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बोरपदर हाई स्कूल के सामने शुक्रवार को दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें नेहरू बघेल व राजेंद्र कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मोत हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों का नाम बंशीराम कश्यप व रामधर कश्यप बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, कोलचूर निवासी नेहरू बघेल अपने पिता बंशीराम के साथ कोसमी से एक विवाह समारोह में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान टिकरालोहगा के शासकीय चावल गोदाम से घर वापस जा रहे बकावंड के किजोली गुड़ापारा निवासी राजेंद्र कश्यप व रामधर कश्यप की बाइक से टकरा गए। हादसा बोरपदर हाई स्कूल के पास हुआ। हादसे में चारों को गंभीर चोटें आईं। सभी को मेकाॅज ले जाया गया, जहां नेहरू बघेल और राजेंद्र की मौत हो गई। दोनों घायलों का इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें..भगवान बुद्ध के आदर्शों पर चलने की सीख देता है बुद्ध…

ट्रैक्टर पलटने से दो मासूमों की मौत –

accident-in-jagdalpur.

बस्तर जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम कावडगांव में शुक्रवार की सुबह ट्रैक्टर पलट जाने से दो बच्चों की मौत हो गई है। वहीं इस दुर्घटना में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हे भानपुरी सिविल अस्पताल लाया गया, जहां घायलों को मेडिकल कॉलेज डिमरापाल रिफर कर दिया गया है। मृतक बच्चों की उम्र 06 और 7 वर्ष बताई जा रही है। मृतक और घायल सभी लोग किसान सुकरू के परिवार के हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें