Asteroid will pass near Earth today : आसमान में आज एक बार फिर अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। वैसे तो पृथ्वी के पास से एस्टेरॉयड यानी क्षुद्रग्रह अक्सर गुजरते रहते हैं। हालांकि बड़े एस्टेरॉयड (Asteroids) पृथ्वी के लिए खतरा भी पैदा करते हैं और इन्हें लेकर चेतावनी भी जारी की जाती है। आज एक बार फिर ऐसा होने जा रहा है।
पृथ्वी के पास से 2 बड़े एस्टेरॉयड गुजरने वाले हैं। नासा (Nasa) की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (JPL) ने जानकारी दी है कि 3 अक्टूबर 2024 को दो बड़े एस्टेरॉयड पृथ्वी के पास से गुजरेंगे, जिनका नाम 2024 SD3 और 2024 SR4 है। नासा लगातार इन दोनों क्षुद्रग्रहों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। asteroid will pass near Earth today
धरती के लिए कितने खतरनाक हैं दोनों एस्टेरॉयड ?
जानकारी के मुताबिक, एस्टेरॉयड (Asteroid) 2024 SD3 68 फीट का है। पृथ्वी से इसकी दूरी 9,24,000 किलोमीटर है और नासा ने इसे खतरनाक श्रेणी में रखा है। वहीं, एस्टेरॉयड (Asteroid) 2024 SR4 51 फीट का है। पृथ्वी से इसकी सबसे नजदीकी दूरी 16,70,000 किलोमीटर है और इसे कम खतरनाक की श्रेणी में रखा गया है। हालांकि पृथ्वी के करीब से गुजरने वाले दोनों एस्टेरॉयडों से हमें कोई खतरा नहीं है। नासा ने भी इसकी पुष्टि की है और साफ किया है कि चिंता की कोई बात नहीं है।
ये भी पढ़ेंः- Shimla : भव्य रूप से सजाए गए देवी के मंदिर, शुरू की गईं विशेष बस सेवाएं
एस्टेरॉयडों से मिलती है नई जानकारी
अंतरिक्ष अनुसंधान और सौरमंडल के निर्माण पर शोध के लिए वैज्ञानिकों के लिए पृथ्वी के पास से एस्टेरॉयडों का गुजरना बहुत महत्वपूर्ण है। दरअसल, अंतरिक्ष में एस्टेरॉयड लंबे समय से पाए जाते रहे हैं और सौरमंडल के निर्माण के समय से ही मौजूद हैं। ऐसे में वैज्ञानिकों को एस्टेरॉयडों के जरिए अंतरिक्ष और सौरमंडल के बारे में नई जानकारी मिलती है।
क्षुद्रग्रह या स्टेरॉयड क्या हैं?
सरल शब्दों में कहें तो क्षुद्रग्रह या स्टेरॉयड छोटे और निष्क्रिय चट्टान होते हैं। इनका निर्माण अंतरिक्ष मलबे से होता है। नासा के अनुसार, क्षुद्रग्रहों को कभी-कभी ब्रह्मांड में छोटे ग्रहों के रूप में देखा जाता है, वे उन ग्रहों की श्रेणी में आते हैं जो 4 अरब साल पहले हमारे सौर मंडल के निर्माण से अछूते रहे।
क्षुद्रग्रहों का कोई निश्चित आकार नहीं होता है। हालांकि, उनमें से कुछ लगभग गोलाकार होते हैं और उनमें गड्ढे हो सकते हैं। क्षुद्रग्रह सूर्य की परिक्रमा भी करते हैं, कभी-कभी वे अपने रास्ते से भटक जाते हैं और हमारी पृथ्वी के पास आ जाते हैं।