spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeअन्यक्राइमनवी मुंबई में 50 लाख के नकली नोटों के साथ दो गिरफ्तार,...

नवी मुंबई में 50 लाख के नकली नोटों के साथ दो गिरफ्तार, गुजरात से कनेक्शन

नवी मुंबई: नवी मुंबई पुलिस ने यहां पड़ोसी राज्य गुजरात के रहने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से लगभग 50 लाख रुपये के नकली नोट (Navi Mumbai fake currency) जब्त किए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

खारघर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजीव शेजवाल ने कहा कि दोनों आरोपियों को आज बाद में रिमांड के लिए मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया जाएगा। आगे की जांच जारी है। एक गुप्त सूचना के बाद, खारघर पुलिस स्टेशन की एक टीम ने कच्छ जिले के भुज शहर से दोनों पर कड़ी नजर रखी और गुरुवार देर रात उन्हें पकड़ लिया।

सहयोगियों को ढूंढ़ रही पुलिस

दोनों आरोपियों की पहचान 40 वर्षीय उस्मान डी. साहा और 41 वर्षीय अब्दुल एच. तुर्क के रूप में हुई है। पुलिस को संदेह है कि दोनों ने लोगों को धोखा देने के लिए इन्हें बाजारों में प्रसारित करने की योजना बनाई थी। आरोपी साहा और तुर्क पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं। अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि नकली नोट (Navi Mumbai fake currency) कहां से छापे गए या खरीदे गए, गुजरात और महाराष्ट्र में उनके सहयोगी कौन हैं और ये गोरखधंधा कितने समय से चल रहा था।

ये भी पढ़ें.. IIT Bombay: आईआईटी बाॅम्बे को अजनबी ने दिया तोहफा, दान में दिए 160 करोड़

नोटों पर लिखा था- ‘चिल्ड्रेन बैंक ऑफ इंडिया’

आरोपियों की तलाशी के दौरान एक लाख रुपये से ज्यादा के असली नोट और 500 रुपये के 9,980 से ज्यादा नकली नोट (Navi Mumbai fake currency) मिले। हालांकि दिखने में ये असली करेंसी नोटों के समान थे, लेकिन इनमें कोई सीरियल नंबर नहीं था और इन पर ‘चिल्ड्रेन बैंक ऑफ इंडिया’ अंकित था। इनका कुल अंकित मूल्य करीब 49.90 लाख रुपये है, जो धोखाधड़ी की पुष्टि करता है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें