Sunday, March 30, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeफीचर्डफरीदाबाद में सफाई कर्मचारियों की मौत के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद में सफाई कर्मचारियों की मौत के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद: सेक्टर-16 स्थित क्यूआरजी अस्पताल में सीवर सफाई के दौरान संतुष्टि एलाइड सर्विसेज के 4 सफाई कमचारियों की मृत्यु के मामले में रविवार को पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित संतुष्टि एलाइड सर्विस कंपनी के मालिक मुनेश कुमार तथा सुपरवाइजर सतीश कुमार है। संतुष्टि कंपनी के मालिक मनीष ने हॉस्पिटल के सीवर सफाई का ठेका ले रखा था। मामले की पूरी कार्रवाई एसीपी महेंद्र वर्मा के द्वारा की जा रही है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में मुनेश कुमार और सतीश कुमार का नाम शामिल है। दोनों आरोपित मुनेश व सतीश दिल्ली के अंबेडकर नगर के रहने वाले हैं। मृतक सफाई कर्मी ठेकेदार मुनेश के पास करीब पिछले 5 वर्ष से काम कर रहे थे। घटना 4 दिन पहले की है, जिसमें मृतक रोहित पुत्र धर्मेंद्र, रवि पुत्र धर्मेंद्र, विशाल पुत्र रमेश तथा रवि पुत्र राजू की क्यूआरजी अस्पताल में सफाई के दौरान मृत्यु हो गई थी। सभी युवक दक्षिणपुरी दिल्ली के संजय कैंप के रहने वाले हैं। इनकी उम्र लगभग 25 वर्ष है। पुलिस जांच में सामने आया कि सफाई के लिए यह हर महीने क्यूआरजी आते थे। यह क्यूआरजी हॉस्पिटल के सेफ्टी टैंक के पास सफाई कर रहे थे। दो कर्मचारी अंदर सफाई के लिए उतरे थे। गैस की वजह से बेहोश होने पर दो कर्मचारी उन्हें बाहर निकालने के लिए जैसे ही अंदर उतरे वह भी बेहोश हो गए। इनकी मृत्यु हो गई।

ये भी पढ़ें-मौसम विभाग: तमिलनाडु में 11 अक्टूबर तक कई हिस्सों होगी…

परिजनों की शिकायत पर चौकी सेक्टर-16, थाना सेक्टर-17 में लापरवाही के जिम्मेदार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद इन दोनों आरोपितों को कल शाम को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों कोर्ट में पेश करके तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। सरकार की पॉलिसी के तहत चारों मृतकों को श्रम विभाग तथा एससी-एसटी एक्ट के मुताबिक मुआवजा दिया जाएगा। मामले में क्यूआरजी हॉस्पिटल प्रबंधन के द्वारा लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार आरोपितों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई जारी है, जिन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें