Sunday, October 20, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeफीचर्डटोल बूथ पर 15 मिनट में हुए दो हादसे , 7 लोग...

टोल बूथ पर 15 मिनट में हुए दो हादसे , 7 लोग गंभीर रुप से घायल

Maharashtra Road Accident : महाराष्ट्र के बीड जिले में हमदपुर-अहमदनगर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित टोल बूथ पर रविवार को महज 15 मिनट में दो सड़क हादसे हुए। बताया जा रहा है कि, इन हादसों में कुल सात लोग घायल हो गए हैं। घायलों में एक दो महीने की बच्ची भी शामिल है, जिसका हाथ टूट गया है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीमेंट के मलबे से टकराई कार 

पहले हादसे में एक कार टोल बूथ के पास सड़क पर फेंके गए मिट्टी और सीमेंट के मलबे से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार को गंभीर नुकसान पहुंचा, कार के दो या तीन प्लेट्स टूट गए। इसी हादसे में एक बच्ची का हाथ टूट गया और कार चालक के सिर में गंभीर चोट आई। इसके अलावा बच्ची की मां, पांच साल की बहन, दादी और एक चचेरे भाई सहित कार में सवार छह लोग भी घायल हो गए।

टोल बूथ के दूसरी तरफ हुआ एक और हादसा 

इस हादसे के महज 15 मिनट बाद ही टोल बूथ के दूसरी तरफ एक और हादसा हुआ। जिसमें चालक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, टोल बूथ पर काम चल रहा था, लेकिन इस दौरान हाईवे प्राधिकरण और ठेकेदार की ओर से रेडियम बोर्ड या वैकल्पिक मार्ग जैसी कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। जिसके कारण यह हादसा हुआ। लोगों की मांग है कि, संबंधित ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए।

ये भी पढ़ें: दिल्ली के CRPF स्कूल के पास जोरदार धमाका, लोगों में दहशत, जांच में जुटी पुलिस

Maharashtra Road Accident : पुलिस ने शुरु किया राहत बचाव कार्य  

हादसे के बाद टोल बूथ पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया। हादसों में घायल लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें