Bigg Boss 17: Aishwarya Sharma ने Ankita Lokhande को बोला ‘फेक औरत’, भड़की अभिनेत्री ने दिया करारा जवाब

0
3

Bigg Boss 17, Ankita Lokhande: टीवी का मशहूर विवादित रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ इन दिनों खूब पसंद किया जा रहा है। अब इस शो को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। बिग बॉस के आने वाले एपिसोड में ऐश्वर्या शर्मा भट्ट और अंकिता लोखंडे के बीच कड़ा मुकाबला होने वाला है। जहां दोनों अभिनेत्रियों में तीखी नोकझोंक देखने को मिलेगी। चैनल ने शो का नया प्रोमो जारी किया है, प्रोमो वीडियो की शुरूआत में नील भट्ट और विक्की जैन की लड़ाई से होती है।

Bigg Boss 17 के घर से बाहर आते ही Khanzaadi ने किया खुलासा, बताया कैसी थी उनकी शो में जर्नी

विक्की जैन-नील भट्ट में हुई बहस

नील भट्ट कहते हैं कि, तू कौन है, चोरी पे सीना ज़ोरी। इसके बाद विक्की जैन रिलेक्स कहकर जवाब देते नजर आते हैं। फिर नील की पत्नी ऐश्वर्या की ओर इशारा करते हुए उसे कंट्रोल करने के लिए कहते हैं। जिसके बाद ऐश्वर्या विक्की पर आरोप लगाते हुए नजर आती हैं। वो कहती हैं कि, क्या बोला कंट्रोल कर, तू खुद को कंट्रोल कर, खुद की पत्नी को कंट्रोल कर। तू मुझे कंट्रोल कर लेगा, है कौन तू?

Bigg Boss 17: Munawar Faruqui को लेकर ये क्या बोल गए Salman Khan, रोने लगा कंटेस्टेंट

अंकिता को ऐश्वर्या ने कहा फेक औरत

ये देखकर अंकिता लोखंडे आग बबूला हो जाती हैं और कहती हैं कि, यही है हकीकत ऐश्वर्या की। संभाल नील ऐश्वर्या को संभाल, उसको जरूरत है तेरी। इसके बाद ऐश्वर्या अंकिता के लिए बोलती हैं कि, ‘तू फेक औरत, तू खुद को संभाल। मैने खुद को अच्छे से संभाला हुआ है।

इसके बाद ऐश्वर्या स्टफ टॉय खींचने की कोशिश करती है, जो अंकिता पकड़ी हुई है, इस पर अंकिता ने कहती हैं कि, हिम्मत मत करो। चली जाओ। अपनी क्लास मत दिखाओ। दोनों में खूब तगड़ी बहस होती हैं। जिसे देखकर घरवाले भी हैरान हो जाते हैं। बता दें कि बिग बॉस के घर में प्रतियोगियों के बीच ऐसी तीखी बहस अक्सर देखने को मिलती हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)