आस्था

Tulsi Vivah 2023: तुलसी विवाह पर जरूर करें ये उपाय, दूर होगी आर्थिक तंगी, जानें पूरी विधि

Tulsi-Vivah-2023 Tulsi Vivah 2023: तुलसी विवाह हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को मनाया जाता है। इस इस साल तुलसी विवाह 24 नवंबर दिन शुक्रवार को पड़ रहा है। दरअसल हिंदू धर्म में कार्तिक माह बहुत महत्व रखता है। इसी महीने में शुक्ल पक्ष की एकादशी को भगवान विष्णु चार महीने की निद्रा के बाद जागते हैं, उनके जागते ही सभी प्रकार के शुभ और मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं। इसके साथ ही हिंदू कैलेंडर के अनुसार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष कीदेवउठनी एकादशी के अगले दिन (द्वादशी) तुलसी माता और भगवान शालिग्राम का विवाह कराया जाता है। ऐसा माना जाता है कि तुलसी विवाह करने से कन्यादान के समान फल मिलता है और मोक्ष के द्वार खुल जाते हैं। साथ ही तुलसी और शालिग्राम की कृपा से विवाह में आ रही बाधाएं भी दूर हो जाती हैं और दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहती है। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से श्रीहरि के साथ-साथ देवी लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्त होती है। ये भी पढ़ें..Aaj Ka Rashifal 22 November 2023: इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
  • तुलसी विवाह के दिन भगवान विष्णु के शालिग्राम स्वरूप का विवाह माता तुलसी से कराया जाता है। कहा जाता है कि इस दिन तुलसी के पत्तों पर हल्दी लगाकर श्रीहरि को अर्पित करें। इस मान्यता से विवाह में आने वाली बाधाएं दूर हो जाती हैं।
  • तुलसी विवाह के दिन रात्रि में मंगलाष्टक का पाठ करें। मान्यता है कि इससे घर में बरकत आती है। धन संबंधी समस्याओं से राहत मिलती है।
  • तुलसी विवाह के दिन घर में हरा तुलसी का पौधा लगाने से मां लक्ष्मी आकर्षित होती हैं। इससे धन के आगमन के द्वार खुलते हैं।
  • तुलसी विवाह के दिन रात्रि में मंगलाष्टक का पाठ करें। मान्यता है कि इससे घर में बरकत आती है। धन संबंधी समस्याओं से राहत मिलती है।
  • अगर घर की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है तो तुलसी विवाह के दिन तुलसी की जड़ लाकर चांदी के ताबीज में डालकर गले में धारण करना शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इससे कर्ज से मुक्ति मिलती है। मां लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं।

तुलसी विवाह का महत्व

मान्यता है कि तुलसी का विधि-विधान से विवाह कराने मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही तुलसी और भगवान शालिग्राम की विधिपूर्वक पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवनभर घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसके अलावा परिवार के सदस्यों पर किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आती है।

तुलसी विवाह का शुभ मुहूर्त

बता दें कि इस बार कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि 23 नवंबर 2023 गुरुवार को रात 9:01 बजे से शुरू होगी और 24 नवंबर 2023 को शाम 7:26 बजे तक रहेगी। वैदिक पंचांग के अनुसार उदयातिथि को महत्व देते हुए यह तिथि रहेगी। 24 नवंबर को प्रदोष काल में शाम 5.25 बजे से 6.04 बजे के बीच तुलसी विवाह करना शुभ माना जाएगा। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)