Donald Trump: ‘चेंजिंग रूम में ट्रंप ने मेरे साथ किया था रेप’, पूर्व स्तंभकार ने लगाये गंभीर आरोप

0
18
donald-trump

donald-trump

वाशिंगटनः अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए एक बार फिर से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। चुनाव से पहले ट्रंप एक बार फिर मुश्किल में फंस गये हैं। उन पर यौन शोषण और रेप का आरोप लगाया गया है। अमेरिका में अगले साल राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर वे वापस नहीं लौटे तो अमेरिका में अराजकता फैल जाएगी। उन्होंने अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति बाइडेन पर हमला बोलते हुए कहा कि अमेरिका रास्ता भटक गया है। हाल ही में बाइडेन द्वारा दोबारा चुनाव लड़ने की घोषणा की गई है। इसके बाद ट्रंप ने कहा कि अब चुनाव ताकत या कमजोरी में से एक है। सफलता या असफलता, सुरक्षा या अराजकता, शांति या संघर्ष, और समृद्धि या तबाही के बीच चुनाव करना है। चुनावी तैयारियों के बीच ट्रंप एक बार फिर मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स के बाद अमेरिका के पूर्व स्तंभकार ई. जीन कैरोल ने पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप पर यौन शोषण और रेप के आरोप लगाए हैं।

ये भी पढ़ें..हिमाचल में बैकडोर से नहीं होगी शिक्षकों की नियुक्ति, लोक सेवा…

ट्रंप के खिलाफ एक और मामले की सुनवाई के दौरान कैरोल ने रेप की जानकारी दी थी। कैरोल ने कहा था कि ट्रंप ने मैनहट्टन के एक डिपार्टमेंटल स्टोर के चेंजिंग रूम में उनके साथ रेप किया था। कैरोल ने पहली बार 2019 में न्यूयॉर्क पत्रिका द्वारा प्रकाशित अपनी पुस्तक के एक अंश में ट्रम्प पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। नवंबर 2022 में न्यूयॉर्क में प्रभावी होने वाले एक नए कानून के बाद, कैरोल ने ट्रम्प पर जबरन यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए एक नया मुकदमा दायर किया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)