Featured दिल्ली राजनीति

Tripura Election 2023: भाजपा के चुनाव प्रचार में आएगी सुनामी, त्रिपुरा में मोदी-योगी और शाह करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां

अगरतलाः त्रिपुरा विधानसभा चुनाव (Tripura Election) में बहुत जल्द भाजपा के प्रचार में सुनामी आने वाली है। क्योंकि भाजपा के दिग्गज अब चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतरने जा रहे है। जिसमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ में तमाम दिग्गज राज्य में 6 फरवरी से ताबड़तोड़ रैलियां व रोड़ शो करेंगे। सबसे पहले अमित शाह छह फरवरी को फिर पीएम मोदी 11 फरवरी को त्रिपुरा का दौरा करेंगे। इसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार के लिए त्रिपुरा पहुंचेंगे।

त्रिपुरा (Tripura Election) भाजपा द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक अमित शाह छह फरवरी को त्रिपुरा में दो जगहों पर चुनावी रैलियों में शामिल होंगे। अमित शाह दक्षिण त्रिपुरा जिले के शांतिरबाजार और खोआई जिले के खोआई शहर में प्रचार करेंगे। इसके बाद गृह मंत्री 12 फरवरी को फिर से त्रिपुरा आएंगे और चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे। जबकि पीएण मोदी 11 फरवरी को त्रिपुरा में दो स्थानों पर चुनावी रैलियों को सम्बोधित करेंगे।

ये भी पढ़ें..बिजली दर में बढ़ोतरी के खिलाफ 28 को हुंकार भरेंगे संगठन, राज्यव्यापी आंदोलन का ऐलान

पीएम मोदी धलाई जिले के अंबासा और गोमती जिले के उदयपुर में दो स्थानों पर चुनाव प्रचार करेंगे। इसके बाद 13 फरवरी को पीएम मोदी फिर त्रिपुरा आएंगे और अगरतला के स्वामी विवेकानंद मैदान में होने वाली रैली में शामिल होंगे। इन कार्यक्रमों कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं भाजपा पीएम मोदी और अमित शाह के त्रिपुरा दौरे की तैयारियों में जुट गई है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सात फरवरी को चुनाव प्रचार के लिए त्रिपुरा आएंगे। वे दो दिन तक त्रिपुरा में चुनाव प्रचार की कमान सभालेंगे। योगी के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के 09 फरवरी को फिर से त्रिपुरा का दौरा करने की संभावना है।

गौरतलब है कि भाजपा त्रिपुरा में सत्ता बनाए रखने के लिये हर उपाय कर रही है। वहीं, कांग्रेस और वामपंथी दल खासकर त्रिपुरा में अपने खोई हुई जमीन को फिर से हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। त्रिपुरा की 60 विधानसभा सीटों के लिए 16 फरवरी को मतदान होना है। बीजेपी 55 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं जबकि 5 सीटें अपने सहयोगी आईपीएफटी के लिए छोड़ी हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)