Featured टॉप न्यूज़ राजनीति

त्रिपुरा चुनाव: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, मुस्लिमों को भी दिया टिकट

tripura-election

अगरतलाः त्रिपुरा चुनाव (Tripura Election) से लिए सत्तारूढ़ भाजपा ने शनिवार को 48 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। इस लिस्ट में 11 महिला उम्मीदवारों को भी टिकट दिया गया है। हालांकि पार्टी ने छह मौजूदा विधायकों का टिकट काट दिया है। सीएम माणिक साहा बोडरेवाली सीट से चुनाव (Tripura Election) लड़ेंगे जबकि केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक धनपुर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी। जिन्होंने 2018 के विधानसभा चुनावों में पूर्व सीएम और माकपा नेता माणिक सरकार के खिलाफ चुनाव हार गई थी।

ये भी पढ़ें..Banda: गांव के बाहर संदिग्ध हालत में मिला अधेड़ का शव, भाई ने लगाया हत्या का आरोप

वहीं शुक्रवार को भाजपा में शामिल हुए माकपा के मौजूदा विधायक मोबोशर अली उत्तरी त्रिपुरा में अपने पुराने निर्वाचन क्षेत्र कैलाशहर से चुनाव लड़ेंगे। जबकि त्रिपुरा के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य पहली बार बनमालीपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे, जहां से पूर्व सीएम और राज्य सभा सदस्य बिप्लब कुमार देब 2018 के विधानसभा चुनावों में चुने गए थे।

भाजपा ने छह मौजूदा विधायकों, बिप्लब घोष (माताबारी), सुभाष दास (नलचर),अरुण चंद्र भौमिक (बेलोनिया), बीरेंद्र किशोर देबबर्मा (गोलाघाटी), परिमल देबबर्मा (अंबासा) और मिमी मजूमदार (बदरघाट) को टिकट नहीं दिया है। इसके साथ ही त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा और डिप्टी सीएम जिष्णु देव वर्मा समेत सभी 9 मंत्रियों को उनके सम्बंधित क्षेत्रों से पार्टी ने टिकट दिया है।

हालांकि पहली सूची में मंत्री राम प्रसाद पॉल के निर्वाचन क्षेत्र सूर्यमणिनगर में उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की गई थी। भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची में करीब 15 नए चेहरों को जगह मिली है। राज्य भाजपा अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य ने कहा कि 12 नामों की दूसरी सूची जल्द ही घोषित की जाएगी। राज्य भाजपा अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य ने बताया कि हम अब अपने सहयोगी IPFT के साथ बातचीत कर रहे हैं। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने शुक्रवार को नई दिल्ली में पार्टी के मुख्यालय में अपनी बैठक में 16 फरवरी को त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों को अंतिम रूप दिया। बैठक में पीएण नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए, जिसकी अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की।

https://twitter.com/BJP4India/status/1619222784332431360?s=20&t=vYNgur2jVS1tALpeXN-JVQ

बैठक में गृह मंत्री अमित शाह के अलावा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, उपमुख्यमंत्री जिष्णु देव वर्मा, केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक, सीईसी सदस्य ओम माथुर, त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, सत्यनारायण जटिया और सबार्नंद सोनोवाल, इकबाल सिंह लालपुरा और त्रिपुरा चुनाव प्रभारी महेश शर्मा ने भी बैठक में भाग लिया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)