Wednesday, March 26, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeछत्तीसगढ़Har Ghar Tiranga: महिलाओं के बनाए तिरंगों के साथ देशभक्ति के रंग...

Har Ghar Tiranga: महिलाओं के बनाए तिरंगों के साथ देशभक्ति के रंग में रंगेगा छत्तीसगढ़

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने प्रदेशवासियों से 11 से 17 अगस्त के मध्य मनाए जाने वाले स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान अपने घरों, संस्थानों, दुकानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर ‘हमर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता सप्ताह के विशेष डीपी फ्रेम का इस्तेमाल अपनी डीपी में करने की अपील की है। प्रोफाईल फोटो बनाने के लिए http://twb.nz/hamar-tiranga पर क्लिक करें।

आजादी के अमृत वर्ष को यादगार बनाने के लिए ‘हर घर तिरंगा’ (Har ghar tiranga) कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम अंतर्गत घराें में छत्तीसगढ़ के स्व-सहायता समूह की दीदीयों द्वारा तैयार किया गया तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की महिला स्वसहायता समूह की दीदीयां मन में देशभक्ति की भावना के साथ तिरंगा झंडा तैयार कर रही हैं, साथ ही स्वयं को आर्थिक रूप से सशक्त कर रही हैं। दंतेवाड़ा जिले की पार्वती स्व-सहायता समूह की दीदियों द्वारा तिरंगा झंडा बनाया जा रहा है। ये दीदीयां झंडे बनाने के काम को महज काम नहीं बल्कि देश सेवा के रूप में देख रही हैं।

ये भी पढ़ेंउपराष्ट्रपति चुनाव में अल्वा का समर्थन करेगा झामुमो, शिबू सोरेने ने…

महासमुंद जिले के कोमाखान की महिला स्व सहायता समूह की यामिनी साहू ने बताया कि उन्हें अभी हाल में ही डेढ़ हजार झण्डे बनाने का ऑर्डर मिला है, इसके उपरांत और ऑर्डर मिलने वाला हैं। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि उनके समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए झण्डे जिले के घरों और सरकारी कार्यालयों में फहरेंगे। ये उनके लिए गौरव की बात है। झंडे बनाने का यह कार्य जहां एक तरफ राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर महिलाओं को रोजगार भी दे रहा है। जिसमें राष्ट्रीय ध्वज तैयार करने की जिम्मेदारी महिला स्व-सहायता समूहों को दी गई है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें