Thursday, March 27, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeदेशखुशखबरी! Jharkhand से Ayodhya के लिए चलाई जाएंगी ट्रेनें, ये है प्रस्तावित...

खुशखबरी! Jharkhand से Ayodhya के लिए चलाई जाएंगी ट्रेनें, ये है प्रस्तावित रूट

Jharkhand to Ayodhya Train: 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। प्राण-प्रतिष्ठा के लिए अनुष्ठान जारी है। अब कुछ ही दिन बचे हैं। इस भव्य समारोह में शामिल होने के लिए राजनीति, खेल, शिक्षा, साहित्य जगत की कई हस्तियों, वैज्ञानिकों, संतों और भगवान श्रीराम में अनन्य आस्था रखने वाले लोगों को निमंत्रण भेजा जा रहा है।

कई श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए पैदल ही निकल पड़े हैं। अयोध्या जाने वाली ट्रेनों में सीटें फुल हैं। इनमें से देशभर से करीब 500 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इनमें से कई ट्रेनों का परिचालन झारखंड से भी किया जा रहा है ताकि झारखंड के अधिक से अधिक लोग रामलला के दर्शन कर सकें। झारखंड से अयोध्या तक ट्रेन के परिचालन को लेकर रेलवे बोर्ड ने दक्षिण-पूर्व रेलवे मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा है।

ये भी पढ़ें:CG NEWS: कौन हैं कांकेर की संतोषी, जिन्हें मिला रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा का विशेष आमंत्रण

इस संबंध में मुख्यालय के अधिकारी ने बताया कि अयोध्या के लिए ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। इसमें ट्रेन का प्रस्तावित रूट टाटा से राउरकेला, हटिया, रांची, मुरी, बोकारो, गया, डीडीयू (मुगलसराय) होते हुए अयोध्या तक रखा गया है। ट्रेन की समय सारिणी और संचालन की तारीख को लेकर जल्द ही फैसला लिया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद इस माह के अंत तक ट्रेन का परिचालन शुरू हो सकता है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें