Top Richest Actress: ऐश्वर्या राय से लेकर नयनतारा तक, ये हैं देश की 10 सबसे अमीर अभिनेत्रियां

0
58

Top Richest Actress: इसमें कोई दो राय नहीं है कि ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत और मशहूर अभिनेत्री हैं। ऐश्वर्या न सिर्फ अपने काम के लिए बल्कि अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में जानी जाती हैं। वो देश और विदेश के कई फैशन शो इवेंट्स में अपने हुस्न का जलवा बिखेर चुकी हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन की फैन फॉलोइंग सिर्फ देश ही नहीं विदेशों में भी है। अब इसी बीच अभिनेत्री के चाहने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है।

ऐश्वर्या राय बच्चन सबसे अमीर अभिनेत्रियों की लिस्ट में टॉप पर आ गई हैं। ऐश ने संपत्ति के मामले में देश की कई टॉप अभिनेत्रियों को पीछे छोड़ दिया है जिसमे दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा और करीना कपूर का नाम शामिल है। आज हम आपको अपने इस लेख में देश की टॉप 10 अमीर अभिनेत्रियों के नाम बताने जा रह हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन
इस लिस्ट में ऐश सबसे आगे हैं, उनकी अगर हम कुल संपत्ति की बात करें तो वो 800 करोड़ रूपए की मालकिन हैं। कुछ दिनों पहले खबरें आई थी कि, ऐश्वर्या और अभिषेक का ब्रेकअप हो गया है। ऐसी भी अफवाहें थीं कि, वे तलाक लेने वाले हैं। हालांकि बाद में दोनों को एक पार्टी में साथ देखा गया। जिसके बाद इन खबरों पर विराम लग गया।

प्रियंका चोपड़ा
दूसरे नंबर पर ग्लोबल आइकन बन चुकी प्रियंका चोपड़ा का नाम आता हैं, वो कुल 620 करोड़ रूपए की मालकिन बताई जा रही है। ये कमाई देसी गर्ल अपनी फिल्मों और बिजनेस से कमाती हैं।

दीपिका पादुकोण
अभिनेत्री की कुल संपत्ति 500 करोड़ रूपए बताई जा रही हैं, ये कमाई अभिनेत्री अपनी फिल्मों और ब्रांड के जरिए करती हैं। बता दें कि दीपिका आने वाले दिनों में कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं।

करीना कपूर खान
बॉलीवुड की बेगम करीना कपूर खान की कुल संपत्ति 440 करोड़ बताई जा रही हैं। करीना एक फिल्म के करोड़ों रूपए लेती हैं और वो कई ब्रांड के एड भी करती हैं। इससे उनकी अच्छी कमाई होती है।

अनुष्का शर्मा
इस मामले में अनुष्का शर्मा पांचवें नंबर पर आती हैं, उनकी कुल संपत्ति 255 करोड़ बताई जाती है। अनुष्का शर्मा एक अभिनेत्री होने के साथ साथ अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस भी चलाती है। इसके अंतगर्त अब तक वो कई फिल्मों का निर्माण भी कर चुकी हैं।

माधुरी दीक्षित
अपने समय की खूबसूरत अभिनेत्री माधुरी दीक्षित 250 करोड़ रूपए की मालकिन हैं। माधुरी फिल्मों और वेब सीरीज में काम करके अच्छी खासी रकम कमा लेती हैं और इसके अलावा वो कई ब्रांड्स के एड में भी नजर आती हैं।

कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ 235 करोड़ रूपए की मालकिन हैं, वो अपनी एक फिल्म के लिए करोड़ों रूपए चार्ज करती हैं। इसके अलावा वो कई ब्रांड विज्ञापनों में भी नजर आती हैं।

ये भी पढ़ें: औरंगाबाद में 4 लोगों की हत्या से सनसनी, पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद

आलिया भट्ट
आलिया भट्ट भी देश की सबसे अमीर अभिनेत्रियों की लिस्ट में आती हैं। वो 229 करोड़ रूपए संपत्ति की मालकिन हैं।

श्रद्धा कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर 123 करोड़ रूपए की संपत्ति की मालकिन हैं वो अपनी एक फिल्म के लिए करोड़ों रूपए लेती हैं। इसके अलावा वो कई विज्ञापनों के जरिए अच्छी खासी कमाई करती हैं।

नयनतारा
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री नयनतारा इस लिस्ट में 10वें नंबर पर आती है। अभिनेत्री कुल 100 करोड़ रूपए की संपत्ति की मालकिन हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)