Tokyo Paralympics: प्रमोद भगत ने भारत की झोली में डाला चौथा गोल्ड

0
81

टोक्योः पैरालिंपिक में भारत पर सोने-चांदी की बारिश हो रही है। वहीं भारतीय शटलर प्रमोद भगत ने स्वर्ण पदक जीत कर इतिहास रच दिया है। प्रमोद ने बैटमिंटन में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया। भारत के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत ने पुरुष सिंगल्स के SL3 कैटेगरी के फाइनल में डेनियल ब्रोथेल को करारी शिकस्त देकर गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया है। प्रमोद ने उम्मीद के अनुरूप शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 मिनट तक चले मुकाबले में डेनियल को 21-14, 21-17 से मात दी। वर्ल्ड नंबर वन खिलाड़ी प्रमोद भगत फाइनल में पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी भी बने थे।

ये भी पढ़ें..जब आम के पेड़ से निकलने लगा सफेद द्रव्य, श्रद्धा में लोग टेक रहे माथा

वहीं दूसरी ओर इसी इवेंट के ब्रॉन्ज मेडल मैच में मनोज सरकार ने जापान के फुजीहारा को मात दी। को मनोज सरकार का सामना जापान के फुजिहारा डेसुके से था। फुजिहारा को सेमीफाइनल में प्रमोद भगत ने मात दी थी। मनोज सरकार पहले गेम में पिछड़ रहे थे लेकिन फिर उन्होंने जबरदस्त वापसी की और 27 मिनट तक चले इस रोमांच गेम को 22-20 से अपने नाम किया।

गौरतलब है कि टोक्यो पैरालंपिक में भारत के खाते में अब 4 स्वर्ण, 7 रजत और 6 कांस्य समेत 17 पदक हो चुके हैं। यह पैरालंपिक के इतिहास में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। बता दें कि बैडमिंटन में लंदन ओलंपिक 2012 में साइना नेहवाल ने कांस्य, रियो 2016 में पीवी सिंधु ने रजत और टोक्यो 2020 में कांस्य पदक जीत चुकी हैं। इससे पहले भारत ने रियो पैरालंपिक (2016) में 2 स्वर्ण सहित 4 पदक जीते थे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)