नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, ओलंपिक में भारत को 13 साल बाद दिलाया ‘गोल्ड मेडल’

0
89

टोक्योः टोक्यो ओलंपिक भारतीय स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया है। नीरज ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए भारत को टोक्यो ओलंपिक पहला गोल्ड मेडल दिलाया। नीरज ने 87.58 मीटर दूर भाला फेंक में स्वर्ण पदक हासिल किया। यह एथलीट में भारत का पहला स्वर्ण पदक है। जबकि ओलंपिक की व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत को 13 साल बाद दूसरा स्वर्ण मिला है। इससे पहले बीजिंग ओलंपिक 2008 में पहली बार स्वर्ण पदक जीतने का कारनामा दिग्गज शूटर अभिनव बिंद्रा ने किया था।

ये भी पढ़ें..Tokyo Olympics: बजरंग पूनिया ने भारत को दिलाया छठा मेडल, कुश्ती में जीता कांस्य पदक

पहले प्रयास में नीरज ने रचा इतिहास

12 एथलीटों के स्पर्धा में नीरज ने अपने पहले प्रयास में 87.03 मीटर दूरी तक भाला फेंका। उन्होंने जर्मनी के जूलियन वेबर और जोहानेस वेटर जैसे दिग्गजों को पछाड़ा। जूलियन वेबर ने पहले प्रयास में 85.30 मीटर दूर भाला फेंका तो जोहानेस वेटर का थ्रो 82.52 मीटर रहा।

नीरज चोपड़ा ने दूसरे प्रयास में और शानदार थ्रो किया है। उन्होंने 87.58 मीटर दूर भाला फेंका है। नीरज चोपड़ा का तीसरा प्रयास में थ्रो ज्यादा दूर नहीं गया। वह 76.79 मीटर दूर ही भाला फेंक पाए। नीरज का सर्वश्रेष्ठ थ्रो 87.58 मीटर रहा है। वह पहले स्थान पर हैं। चौथे प्रयास में नीरज का थ्रो फाउल रहा है। उनका पांचवां प्रयास भी फाउल गया।

नीरज ने क्वालिफाइंग राउंड में 86.65 मीटर थ्रो किया था

वहीं,86.67 मीटर थ्रो के साथ चेक के जाकुब वेदलेच दूसरे नंबर पर हैं। वहीं 85.44 मीटर के थ्रो के साथ चेक के वितेस्लाव वेसेली तीसरे नंबर पर रहे। नीरज ने क्वालिफाइंग राउंड में 86.65 मीटर थ्रो किया था और अपने ग्रुप में पहले नंबर पर रहे थे।

ये भी पढ़ें… नशे में धुत लड़कियों की कार ने डिलीवरी बॉय को कुचला, मौके पर ही मौत