Featured आस्था

आज का पंचांग 02 जुलाई 2021, जानें विशेष पर्व और राहुकाल

पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना होती है। दैनिक पंचांग में सूर्योदय, सूर्यास्त का समय, शुभ मुहूर्त, राहुकाल, नक्षत्र, करण, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि के बारे में पता चलता है। आज 02 जुलाई 2021 दिन शुक्रवार को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज सूर्योदय प्रातः 5.13 बजे और सूर्यास्त 6.47 बजे होगा। आज का पंचांग इस प्रकार है।

सूर्य अयन-उत्तरायण विक्रम संवत- 2078 शक संवत-1943 सम्वत्सर-आनंद नक्षत्र- उत्तराभाद्रपद योग-शोभन करण-बालव चंद्रराशि-मीन सूर्यराशि-मिथुन

राहुकाल प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक।

विशेष पर्व श्री शीतला अष्टमी व्रत।

विशेष मुहूर्त वर-वरण, कन्या वरण, वधू प्रवेश, नवीन व्यापार प्रारंभ, नामकरण, नवीन वस्त्र धारण, आभूषण धारण करने-खरीदने, भूमि खरीदने और उत्तर दिशा में यात्रा करना शुभ है।