आस्था

आज का राशिफल शनिवार 18 फरवरी 2023, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

today-horoscope-saturday   लखनऊः युगाब्ध-5124, विक्रम संवत 2079, राष्ट्रीय शक संवत-1944 सूर्योदय 06.44, सूर्यास्त 06.04, ऋतु - बसंत फाल्गुन कृष्ण पक्ष त्रयोदशी, शनिवार, 18 फरवरी 2023 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि:- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में आर्थिक लाभ होने के योग बनेंगे। परिश्रम से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी और रचनात्मक विचारों का भरपूर लाभ उठाएंगे। स्वाभिमानी स्वभाव लोकप्रियता हासिल करने में सहायक होगा। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर और नौकरी में तरक्की मिलने की उम्मीद रहेगी। शारीरिक व मानसिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। अपनी सेहत का ख्याल रखना। वृष राशि :- आज का दिन शुभ रहेगा। व्यापार विस्तार की योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत से आप अपने काम को नई पहचान देंगे। व्यापार में नए निवेश का अवसर मिलेगा। अपनों से पुराने गिले शिकवे दूर होंगे। पुरानी बातों को भूलकर वर्तमान से समझौता करें, छोटी-छोटी बातों को लेकर परिवार में तनाव की स्थिति उत्पन्न न होने दें। परिवार के साथ समय बिताएंगे। अपनी सेहत का ख्याल रखना। मिथुन राशि :- आज का दिन शुभ रहेगा। व्यापार में अचानक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। हालांकि कुछ रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन मेहनत से कार्यों में सफलता मिलेगी। परिस्थितियों के अनुसार स्वयं को ढालने का प्रयास करें। परिवार के साथ समय बिताएंगे तो रिश्ते भी मधुर होंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। यात्रा से बचें। सेहत अच्छी रहेगी। कर्क राशि:- आज का दिन मिलाजुला रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ नई योजनाओं को सार्थक बनाएंगे। निजी संबंध परिवार में विवाद की वजह बन सकते हैं। यदि कोर्ट में कोई पुराना लंबित मामला चल रहा है तो उसका समाधान हो सकता है। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। परिवार में कलह हो सकती है। खान-पान का ध्यान रखें और क्रोध पर नियंत्रण रखें। सिंह :- आज का दिन सामान्य रहेगा। शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलने के आसार हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा और उन्हें मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। व्यापार मध्यम रहेगा। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और घर का माहौल अच्छा रहेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहें। कन्या राशि :- आज का दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं, लेकिन आप अपनी सूझ-बूझ से समस्याओं का समाधान निकालने में सफल रहेंगे और नई योजनाओं को उत्साह के साथ क्रियान्वित करेंगे। रोजगार और व्यापार के क्षेत्र में लाभ होगा। कारोबार में निवेश के नए अवसर खुलेंगे। नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। अपनी सेहत का ख्याल रखना। तुला राशि :- आज का दिन मिलाजुला रहेगा। परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी, जिससे मन में उत्साह रहेगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में थोड़ा सा सादा रहने और समझौता करने का प्रयास करें। सोच समझकर ही कोई फैसला लें तो बेहतर होगा। जल्दबाजी में उठाए गए कदम नुकसान पहुंचा सकते हैं। कोई नया काम शुरू न करें। परिवार के साथ ध्यान में समय बिताएं। मित्रों से मिलना अच्छा रहेगा। वृश्चिक राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत के बावजूद सफलता कम मिलेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें और वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। पारिवारिक समस्याएँ आपको परेशान करेंगी। ऐसे में पूरे विवेक से काम लेना होगा। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन किसी बात पर वाद-विवाद होने के योग बनेंगे, जिससे परेशानियां बढ़ेंगी। सेहत अच्छी रहेगी। धनु राशि :- आज का दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता के लिए प्रयास करेंगे। मेहनत से आप रचनात्मक योजनाओं को सार्थक बनाने में सफल रहेंगे। कोई नया काम शुरू करने के लिए दिन शुभ है। पुराना अटका हुआ पैसा भी मिल सकता है। परिवार के साथ समय बिताएं, मानसिक सुख-शांति मिलेगी। खान-पान का ध्यान रखना होगा। मकर राशि :- आज का दिन मिलाजुला रहेगा। व्यापार में रुकावटें आएंगी और कार्यों में सफलता कम मिलेगी। संतान संबंधी जिम्मेदारियों को लेकर मन चिंतित रहेगा। भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी ला सकते हैं। अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं या निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो इससे बचें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। धर्म का ध्यान करें और परिवार के साथ समय बिताएं, सेहत का ध्यान रखें। कुम्भ राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी काम को सिद्ध करने के लिए आज अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। व्यापार में आर्थिक लाभ होगा, लेकिन अनावश्यक खर्च अधिक होने से आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। अपने मन में किसी भी तरह का संदेह न रखें, गलतियों को स्वीकार करें और अपने संबंधियों से संबंध सुधारें। किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार से मुलाकात से प्रसन्नता होगी। मीन राशि :- आज का दिन मिलाजुला रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। अनावश्यक खर्च बढ़ने से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। नकारात्मक विचारों को त्यागें और अपनी क्षमताओं का पूरा उपयोग करें। भविष्य की योजनाएं बना सकते हैं। अगर आप कोई नया काम शुरू कर रहे हैं तो दूसरों की सलाह न लें। अपनों से धोखा मिल सकता है। रोजगार और शिक्षा के क्षेत्र में कोई शुभ समाचार मिल सकता है।