Sunday, March 30, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeआस्थाआज बृहस्पति करेंगे राशि परिवर्तन, जानें जातकों पर क्या पड़ेगा इसका प्रभाव

आज बृहस्पति करेंगे राशि परिवर्तन, जानें जातकों पर क्या पड़ेगा इसका प्रभाव

लखनऊः ग्रहमण्डल के सबसे बड़े ग्रह बृहस्पति शनिवार को अपना राशि परिवर्तन कर रहे हैं। बृहस्पति मकर से कुम्भ राशि में 20 नवम्बर (शनिवार) को पूर्वाह्न 11. 23 बजे प्रवेश करेंगे। बृहस्पति कुम्भ राशि में 13 अप्रैल 2022 तक रहेंगे। इस अवधि के बीच बृहस्पति 23 फरवरी, 2022 से 27 मार्च 2022 तक अस्त रहेगा। अभी तक बृहस्पति अपनी नीच राशि में संचरण कर रहे थे, लेकिन बृहस्पति जब अपनी नीच राशि से निकल कर आगे की समराशि में संचरण करेंगे तो कुछ न कुछ सबके जीवन में खुशहाली आएगी। सबका जीवन पहले से तो सुखमय अवश्य होगा। 13 अप्रैल 2022 के बाद जब बृहस्पति अपनी स्वराशि मीन में चले जाएंगे तो हर एक के जीवन में और भी अच्छा होगा। निराशा में जी रहे लोगों को शुभ समाचार मिलेंगे।

इन राशियों पर पड़ेगा यह प्रभाव
मेष राशि के जातकों की कुंडली मेें बृहस्पति एकादश भाव में रहेंगे, जो उनके लिए बहुत शुभ रहेगा। भाग्य साथ देगा। रूके हुए कार्य बन जाएगे। उनकी इच्छाएं पूर्ण होंगी।

वृष राशि की कुंडली में बृहस्पति दशम् भाव में संचरण करेंगे। इससे उनके रोजगार, कार्य स्थल पर परेशानी आ सकती है। ऐसे लोग किसी से विवाद आदि से बचे।

मिथुन राशि के जातकों की कुंडली में बृहस्पति नवम् भाव में गोचर करेंगे। उनके लिए यह बहुत शुभ गोचर है। भाग्य साथ देगा। विवाह हो जाएंगे। रूके कार्य पूरे हो जाएंगे। जिनकी नौकरी नहीं है उनकी लग सकती है।

कर्क राशि में यह अष्टम् भाव में गोचर करेंगे। जिससे इन राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। काम में असफलता या हानि मिलनेे की संभावना है। सावधानी रखें। आंख मूंद कर किसी पर भरोसा न करें।

सिंह राशि के जातकों की कुंडली में बृहस्पति सप्तम् भाव में गोचर करेंगे। यह दाम्पत्य जीवन के शुभ है। जिन पति-पत्नी के सम्बंध बिगड़े हैं वह मधुर हो जाएंगे। प्रेमियों का विवाह हो सकता है।

कन्या राशि पर बृहस्पति छठवें भाव में संचरण करेंगे। कुंडली में छठा भाव रोग, ऋण और शत्रु का माना जाता है। इसलिए इस राशि के जातकों को सावधान रहने की आवश्यकता होगी।

तुला राशि पर बृहस्पति पंचम भाव में गोचर करेंगे। पंचम भाव संतान का होता है। इस कारण से इस राशि के जातकों संतान सुख की प्राप्ति होगी। प्रेमियों का विवाह हो जाएगा।

वृश्चिक राशि पर बृहस्पति चतुर्थ भाव में जाएंगे। ये जातक वाद-विवाद से बचे। जीवन में सावधानी बरतनी होगी।

धनु राशि वालों की कुंडली में बृहस्पति तृतीय भाव में संचरण करेंगे। इस राशि के जातकों के शुभ है। यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थिक फायदा भी हो सकता है। काम पूरे होंगे।

मकर राशि वालों पर यह द्वितीय भाव में रहेंगे। इस राशि वालों को कुटुम्ब से लाभ व धन का फायदा हो सकता है।

यह भी पढ़ें-531 दिन बाद कम हुए कोरोना के एक्टिव मामले, संक्रमितों की संख्या में भी आयी कमी

कुम्भ राशि वाले के बृहस्पति प्रथम भाव में रहेंगे। जो शुभ रहेगा। दबी इच्छाएं पूरी होगी। परेशानिया दूर होगी। रूके काम पूरे होंगे।

मीन राशि पर बृहस्पति द्वादश भाव में संचरण करेंगे। कुंडली में द्वादश भाव खर्च का होता है। इसलिए सावधानी रखनी होगी। स्वास्थ्य, धन सम्बंधी परेशानिया आ सकती हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें