प्रदेश उत्तर प्रदेश टॉप न्यूज़ जरा हटके

बस्ती: नाबालिग लड़के को एक ही सांप ने एक महीने में 8 बार काटा, अभी तक है जिंदा

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक बेहद अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां के एक नाबालिग लड़के ने दावा किया है कि उसे एक ही सांप ने महीने में 8 बार काटा है। हैरानी की बात यह है कि लड़का अब तक जीवित है। यह लड़का बस्ती के रामपुर गांव का रहने वाला है जिसका नाम यशराज मिश्र है। सांप काटने के दौरान यशराज मिश्र कई बार अस्पताल में भर्ती हुआ है। सांप ने लगभग एक सप्ताह पहले 25 अगस्त को फिर से यशराज को काटा था।

लड़के के पिता चंद्रमौली मिश्रा ने कहा, "जब मेरे बेटे को तीसरी बार सांप ने काटा, तब मैंने उसे अपने रिश्तेदार रामजी शुक्ला के पास बहादुरपुर गांव में भेज दिया। कुछ दिनों बाद मेरे बेटे ने घर के पास फिर से उसी सांप को देखा और उसने उसे फिर से काट लिया। यशराज को अस्पताल में भर्ती किया गया और फिर उसका इलाज हुआ।" परिवार ने कहा है कि वे 17-वर्षीय लड़के को इलाज के लिए गांव के डॉक्टर के पास ले जा रहे हैं। साथ ही सांपों को दूर रखने के लिए वैकल्पिक तरीके भी अपना रहे हैं।

यह भी पढ़ें- पटना बीएमपी कैंपस में भीषण शूटआउट, पुरुष-महिला कांस्टेबल की मौत

पिता ने आगे कहा, "हम समझ नहीं पा रहे हैं कि यह सांप यशराज को ही क्यों निशाना बना रहा है। लड़का अब मानसिक रूप से परेशान है और सांप के कारण पूरे समय खौंफ में रहता है। हमने कई बार 'पूजा' की है और सांप को पकड़ने के लिए सपेरों को भी बुलाया है, लेकिन सब व्यर्थ साबित हुआ।"