Featured लाइफस्टाइल हेल्थ

वजन कम करने को नाश्ते में जरूर करें इन चीजों को शामिल

नई दिल्लीः वजन घटाने के लिए कई लोग भोजन करना कम कर देते हैं, लेकिन यह बिल्कुल भी उचित नही है। इससे शरीर का वजन तो शायद कम हो जाए पर कमजोरी के चलते कई तरह की बीमारियां आपको घेर लेंगी। इसलिए वजन घटाने के लिए भोजन कम कर देना सही नही है। भोजन करना स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। हां आप यह कर सकते हैं कि भोजन को सही मात्रा और सही समय पर लें।

वजन कम करने के लिए व्यायाम के साथ ही कुछ चीजों का सेवन जरूर करें। इससे आपका वजन भी कम हो जाएगा और आपके स्वास्थ्य पर भी कोई असर नही पड़ेगा। सुबह के समय व्यायाम करने के बाद कई लोग ऑयली चीजों का सेवन कर लेते हैं। जो बिल्कुल भी सही नही है। यदि आप अपना वजन कम करना चाह रहे हैं तो सुबह के नाश्ते में हमेशा हेल्दी चीजों को शामिल करें। पोहा स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है। साथ ही इसे खाने से ऊर्जा भी मिलती है। पोहे में कैलोरी अधिक नहीं होती है। इसे खाने से पेट अधिक समय तक भरा रहेगा जिससे आप कुछ और खाने से बचेंगे। इसके साथ ही सुबह के नाश्ते में आप अंकुरित अनाज भी खा सकते हैं। अंकुरित अनाज सेहत का खजाना होते हैं। इसमें कैलोरी काफी कम मात्रा में पायी जाती है। साथ ही इसे खाने से शरीर भी मजबूत होता है।

यह भी पढ़ेंःआज ही बीजेपी में शामिल होंगे मिथुन चक्रवर्ती! पीएम संग साझा...

अंकुरित अनाज में काले चने, मूंग, सोयाबीन आदि का इस्तेमाल किया जा सकता है। दलिया खाने से आप फिट रहेंगे और वजन भी नियंत्रित रहेगा। इसलिए सुबह के नाश्ते में दलिया खाना भी बेहद लाभकारी होता है। साथ ही दलिया में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जिससे आपका पाचन तंत्र भी सही रहेगा। उड़द दाल, चावल और रवे से बनी इडली काफी सेहतमंद होती है। इडली में प्रोटीन और फाइबर पाया जाता है जो वजन घटाने में काफी मददगार साबित होता है।