उत्तराखंड के नये मुख्यमंत्री होंगे तीरथ सिंह रावत, शाम चार बजे लेंगे शपथ

0
65

देहरादूनः भारतीय जनता पार्टी की विधायक बैठक दल की बैठक में उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर तीरथ सिंह रावत के नाम का चयन हुआ है। कुछ ही देर में राजभवन पार्टी के 10 नेताओं का दल मिलने जायेगा। आज चार बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। मुख्यमंत्री पद के लिए चुने जाने पर तीरथ ने कहा कि विश्वास पर खरा उतरूंगा।

बुधवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विधायक दल की बैठक में केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर पौड़ी गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसे सर्वसम्मति से मान लिया गया। इस मौके पर केंद्रीय पर्येवक्षक रमन सिंह ने कहा कि देवतुल्य राज्य के विधायक और पार्टी कार्यकर्ता के अनुशासित कार्यकर्ता प्रेरणादायी है। अपने चयन को लेकर तीरथ सिंह रावत ने कहा कि कभी कल्पना भी नहीं की थी। एक के बाद बड़ी जिम्मेदारी मिलती रही। आम कार्यकर्ता हूं, आरएसएस से जुड़ा रहा।

यह भी पढ़ेंःअगले माह भारत को मिलेंगे ​आठ और राफेल, वायुसेना प्रमुख जाएंगे…

इससे पहले निवर्तमान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफे के बाद से जहां नैनीताल सांसद अजय भट्ट, केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, उत्तराखंड के राज्यमंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का नाम चर्चाओं में बना रहा। कहीं-कहीं राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी का नाम भी तैरता रहा लेकिन आशीर्वाद तीरथ सिंह रावत को मिल गया। तीरथ सिंह रावत पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।