Independence Day: घर, चौराहों और इमारतों के साथ मंदिर में भगवान भी रंगे तिरंगे के रंग में

0
63

अलवर : हमारे देश ने आजादी के 75 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस खुशी में पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। घर-घर तिरंगा अभियान के चलते हर घर पर पहली बार तिरंगा देखने को मिल रहा है। वही शहर के चौराहे, सरकारी इमारतें, प्राइवेट संस्थान भी तिरंगे के रंग में रंगे हुए हैं। विभिन्न प्रकार की सजावट यहां की गई है। इस कार्य में मंदिर भी पीछे नहीं रहे हैं। सुभाष चौक स्थित जगन्नाथ मंदिर और त्रिपोलिया महादेव मंदिर को भी तिरंगे रूप में सजाया गया है।

संभवत यह पहली बार है कि जब अलवर जिले के घर-घर में तिरंगा लहरा रहा है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी में तिरंगे को लेकर भारी उत्साह है। सभी अपने घरों की छत पर तिरंगा लहरा रहे हैं। बाजार में पहले कभी इतनी डिमांड तिरंगे की नहीं देखी गई है लेकिन इस बार बाजार में दुकानदारों के पास तिरंगे भी खत्म हो गए।

आजादी अमृत महोत्सव का ख़ुमार इस कदर बच्चों से लेकर बड़े तक छाया हुआ है कि कोई भी इसमें पीछे नहीं रहना चाहता। हर कोई अपने अपने तरीके से भागीदारी निभा रहा है। अलवर शहर में सोमवार को ऑटो चालको ने तिरंगा रैली निकाली। रैली के आगे देश भक्ति गाने डीजे पर चलते रहे। वही बड़ी संख्या में ऑटो चालक एक लाइन में उसके पीछे चलते रहे।

ये भी पढ़ें..भाजपा के वीडियो पर भड़की कांग्रेस, बताया राष्ट्रीय नेताओं का अपमान

धौलपुर में हर्षोल्लास से मनाया समारोह –

धौलपुर में 76 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह सोमवार को पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित आरएसी परेड ग्राउण्ड पर किया गया। यहां,समारोह के मुख्य अतिथि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग राज्यमंत्री जाहिदा खान ने ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली व परेड का निरीक्षण किया। समारोह में अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन सुदर्शन सिंह तौमर ने राज्यपाल महोदय के प्रदेश के नाम संदेश पढ़कर सुनाया। समारोह में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री जाहिदा खान ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की आजादी के लिए महात्मा गांधी, सुभाष चन्द्र बोस, भगत सिंह, बाल गंगाधर तिलक, लाला लाजपत राय आदि अनेक स्वतंत्राता सैनानियों ने संघर्ष कर आजादी दिलाई। इन सब महान सपूतों के त्याग और बलिदान की बदौलत ही आज हम आजाद हैं। और हमे इस आजादी को बनाए रखना है। देश की एकता अखंडता और कौमी एकता भी बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा जिले के लिए विभिन्न घोषणायें की गई है। जिले में अनेक विकास कार्य हुए है एवं कई परियोजनायें वर्तमान में प्रगतिरत हैं।

कार्यक्रम के दौरान जिला कलेक्टर अनिल कुमार अग्रवाल, जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुनीता मीणा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद चेतन चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बचन सिंह मीणा, उपखण्ड अधिकारी भारती भारद्वाज, विधायक धौलपुर शोभारानी कुशवाह, नगर परिषद सभापति खुशबु सिंह, कांग्रेस जिला अध्यक्ष साकेत बिहारी एवं कांग्रेस नेता शिवचरन कुशवाह सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…