spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशAgra-Etawah Accident : भयानक सड़क हादसे में दो विदेशी महिला समेत तीन...

Agra-Etawah Accident : भयानक सड़क हादसे में दो विदेशी महिला समेत तीन की मौत

Agra-Etawah Accident : यूपी के इटावा जिले में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर माइलस्टोन-125 पर भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में दो विदेशी महिला समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी   

इटावा मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सत्यपाल सिंह, उप जिलाधिकारी विक्रम सिंह राघव, ताखा उप जिलाधिकारी श्वेता मिश्रा और उसराहार थाना प्रभारी मंसूर अहमद पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त हुई कार को क्रेन की मदद से कुदरेल चौकी पर खड़ा कर दिया गया है। जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि, यह दर्दनाक हादसा माइलस्टोन-125 पर खरगुआ गांव के पास हुई। कार अपने आगे चल रहे किसी वाहन से टकरा गई। हादसे में कार चालक संजीव कुमार, तीन सगी बहनें क्रिस्टन उर्फ तबस्सुम (20), आतिफा (25), नाज (30), कैटरीना और राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए।

 इलाज के दौरान तीन लोगों की मौत

अस्पताल में उपचार के दौरान नाज, कैटरीना और कार चालक संजीव कुमार की मौत हो गई। मृतकों में शामिल दो विदेशी लड़कियों में से एक रूस की और एक अफगानिस्तान की रहने वाली है। वहीं मृतकों के परिजनों ने बताया कि, सभी लोग लखनऊ घूमने गए थे और वापस लौटते समय यह हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद दिल्ली से पीड़ित के परिजन सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी पहुंचे।

ये भी पढ़ें: बुलंदशहर में डेढ़ लाख का इनामी बदमाश राजेश पुलिस मुठभेड़ में ढेर

मामले की जांच में जुटी पुलिस   

बताया जा रहा है कि, ओवर स्पीड की वजह से कारण उनकी गाड़ी आगे चल रहे किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई। जिससे गाड़ी में बैठे 6 लोग घायल हो गए। हालांकि, पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें