मुर्गा खाने के बाद बच्ची समेत दो लोगों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

8

food-poisoning-in-giridih

रांचीः झारखंड के गिरिडीह में मुर्गा खाने के बाद एक परिवार के तीन लोगों की हालत बिगड़ गई। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरिडीह के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बदडीहा में शनिवार रात को मुर्गा खान से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की तबीयत खराब हो गई। बताया जा रहा है कि मुर्गा होटल से लाया गया था।

बीमार लोगों में एक बच्ची खुशी कुमारी समेत दो लोग निशा देवी व सावित्री देवी शामिल हैं। निशा की मां कमला देवी ने जानकारी दी कि शनिवार रात को वह और परिवार के तीन अन्य सदस्य एक शादी समारोह में गए थे। घर पर उसकी बेटी, बहू व नातिन थीं। देर रात घर लौटने पर देखा कि तीनों लगातार उल्टी कर रहे हैं।

पूछने पर पता चला कि रात में बदडीहा स्कूल के पास एक झोपड़ीनुमा होटल से 50 रुपये का चिकन करी मंगवाया गया था, जिसे खाने के बाद तीनों की तबीयत बिगड़ गई। धीरे-धीरे तबीयत और बिगड़ने लगी, जिन्हें रात में ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, हाॅस्पिटल के डाॅक्टरों ने कहा कि तीनों को फूड प्वाइजनिंग हो गई है। उनका इलाज चल रहा है। अब उनकी स्थिति पहले से बेहतर है।

यह भी पढ़ेंः-सोनिया गांधी बोलीं, कर्नाटक के लोग गर्व से जीते हैं भ्रष्टाचार को नहीं करेंगे स्वीकार

नव दंपती की संदिग्ध हालत में मौत –

हजारीबाग जिले के बरकट्ठा थाना क्षेत्र में नव दंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। रविवार सुबह बरवां गांव में राजकुमार यादव 25 व पत्नी पूजा देवी 20 का शव संदिग्ध हालत में पाया गया। परिवारीजनों ने जानकारी दी कि पति-पत्नी शनिवार रात को खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने को चले गए। लेकिन, रविवार सुबह देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर घरवालों ने खिड़की से देखा तो राजकुमार का शव पंखे से लटका था और पूजा का शव बेड पड़ा था। दोनों की शादी इसी साल फरवरी में हुई थी। राजकुमार मुंबई में काम करता था। स्थानीय विधायक अमित यादव पूर्व विधायक जानकी यादव घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के घर पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी। वहीं, पुलिस ने भी घटना की जांच शुरू कर दी है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)