उद्योगपति मुकेश अंबानी व रिलायंस अस्पताल को उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गयी सुरक्षा

38
mukesh-ambani_509
mukesh-ambani_509

मुंबईः उद्योगपति मुकेश अंबानी सहित उनके परिवार और रिलायंस अस्पताल को उड़ाने की धमकी मिली है। इस धमकी की शिकायत अस्पताल के अधिकारी ने मुंबई के दादासाहेब भडकमकर पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई है। पुलिस ने रिलायंस अस्पताल और मुकेश अंबानी के बंगले के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है।

पुलिस के अनुसार बुधवार को रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल के फोन नंबर पर धमकी भरी काॅल आई है। धमकी देने वाले ने अज्ञात फोन नंबर से यह धमकी दी है। इस धमकी की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस सतर्क हो गई है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार इस बार धमकी महाराष्ट्र के बाहर से आई है। पुलिस काल ट्रेस कर आरोपित का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

ये भी पढ़ें..Dussehra 2022 : दशहरा पर आज कानपुर में बदला रहेगा यातायात,…

इससे पहले भी रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में इसी तरह की धमकी का काॅल आया था। उस समय पुलिस ने मुंबई से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। बाद में पता चला था कि गिरफ्तार किया गया आरोपित मानसिक रूप से बीमार था। धमकी के बाद रिलायंस अस्पताल और मुकेश अंबानी के बंगले के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस बारे में मुंबई पुलिस बेहद गोपनीयता बरत रही है और अभी तक किसी भी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)