Monday, March 31, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeदुनियाUSA: अमेरिका में कीचड़ में फंसे हजारों लोग, वाहनों की आवाजाही पर...

USA: अमेरिका में कीचड़ में फंसे हजारों लोग, वाहनों की आवाजाही पर लगी रोक

burning-man-festival

वाशिंगटनः अमेरिका के नेवादा राज्य में मशहूर बर्निंग मैन फेस्टिवल (Burning Man Festival) में हिस्सा लेने गए लोगों को जबरदस्त परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नेवादा में भारी बारिश के कारण कार्यक्रम स्थल से लेकर सड़कों तक कीचड़ ही कीचड़ हो गया। हजारों लोग इस कीचड़ में फंसे हुए हैं। इन्हें हटाने के लिए प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। अमेरिकी राज्य नेवादा में हर साल बर्निंग मैन फेस्टिवल (Burning Man Festival) में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होते हैं।

यह एक सांस्कृतिक कार्यक्रम है और नेवादा के रेगिस्तानी इलाके में ब्लैक रॉक सिटी में आयोजित किया जाता है। इस महोत्सव का आयोजन 27 अगस्त को शुरू हुआ था। कार्यक्रम के दौरान लगातार 24 घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश ने आपदा जैसी स्थिति पैदा कर दी। बारिश के कारण रेत कीचड़युक्त हो गई। इसके चलते लोग वहीं फंस गए हैं। लोग वहां से निकल नहीं पा रहे हैं और उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आयोजकों ने प्रशासन की मदद से धीरे-धीरे लोगों को बाहर निकालना शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें..उत्तर कोरिया के तानाशाह ने बढ़ाई अमेरिका की टेंशन ! पुतिन…

वैसे सड़कों पर जाम न लगे इसके लिए लोगों को एक साथ बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। बर्निंग मैन उत्सव के दौरान, लोग रेगिस्तान में डेरा डालते हैं और कई दिनों तक रहते हैं। त्योहार के दौरान लोग अपने मोबाइल फोन, अन्य इलेक्ट्रिक गैजेट्स और अन्य सुख-सुविधाओं से दूर पारंपरिक नृत्य और गीतों का आनंद लेते हैं। कीचड़ की स्थिति को देखते हुए इलाके में सभी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। बर्निंग मैन उत्सव, जो 1990 में शुरू हुआ, अब हर साल हजारों लोगों को आकर्षित करता है। इस साल यह आंकड़ा 70 हजार के करीब था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें