उत्तर प्रदेश Featured

विदेश के जूठन पर पलने वालों को देश की समृद्धि से हो रहा पेट में दर्दः सीएम योगी

झांसीः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो विदेश की जूठन पर पल रहे हैं, वे किसानों के कंधों पर बंदूक रखकर चला रहे हैं। देश की समृद्धि देखकर उनके पेट में दर्द होता है। उसी के इलाज के लिए आज हम आपके बीच में आए हैं। मुख्यमंत्री ने विपक्ष के कार्य करने की गति पर व्यंग्य करते हुए कहा कि पहले पुल आठ वर्ष में बनता था, अब महज आठ माह में बनेगा। इस कहते है गति। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने ललितपुर में बंडई बांध परियोजना का शुभारंभ भी किया। जनप्रतिनिधियों ने जो पुरुषार्थ किया उसका परिणाम विकास के रूप में सामने है। उन्होंने कहा कि किसानों के हित के लिए नए-नए कार्य हो रहे हैं। यहां की एक बालिका ने स्ट्रॉबेरी उगाकर आय को कई गुना बढ़ाने का कार्य किया। वहीं बलिनी दुग्ध परियोजना में महिला स्वयं सहायता समूह ने 46 करोड़ कमाया। उन्होंने कहा कि किसी गांव के कोटे पर विवाद होने पर वहां के कोटे का संचालन महिला स्वयं सहायता समूह को सौंपा जाएगा। फिर महिला सामथ्र्य योजना को शुरू करेंगे।

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को झांसी मंडल की करीब 1,700 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने शौर्य और पराक्रम की धरती को नमन करते हुए वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई को प्रणाम किया। राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित जनससभा में उन्होंने कहा कि कोविड की लड़ाई को प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश लड़ रहा है। उत्तर प्रदेश ने कोरोना प्रबंधन में विश्व पटल पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद की सरकारों ने स्वयं के परिवारों के लिए तो बहुत कुछ किया पर बुन्देलखण्ड के लिए कुछ नहीं किया। इसकी चिंता केवल प्रधानंत्री मोदी ने की है।

यह भी पढ़ेंःफोटो पोस्ट करने से पहले फिल्टर का इस्तेमाल करती हैं 90...

उन्होंने कहा कि यह बहुत ही गर्व का विषय है कि झांसी राजकीय इण्टर काॅलेज अपने 100 साल पूरे करने जा रहा है। हमारी सरकार ने 50 वर्ष पूर्ण करने वाले विद्यालयों के भवनों का जीर्णोद्धार करने का बीड़ा उठाया है। ये विद्यालय आगामी पीढ़ी को खुशियां प्रदान करते हैं। देश और प्रदेश के निर्माण की आधारशिला रखने वाला बुन्देलखण्ड बदहाल रहा। किसान से लेकर व्यापारी सभी परेशान रहे। अन्ना प्रथा को समाप्त करने के लिए के लिए प्रत्येक पंचायत में गौशाला व गाय पालने पर प्रति माह 900 रुपये सरकार दे रही। इससे एक ओर कुपोषण खत्म होगा तो दूसरी ओर गऊ माता को संरक्षण मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि जब हम कोरोना से जूझ रहे थे, कुछ लोग हमें बसों के फर्जी नम्बर दे रहे थे। सरकार ने मजदूर को 2 लाख का बीमा व 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा देने का कार्य किया। किसी मजदूर की मौत प्रदेश या देश-विदेश में होती है तो परिजनों को 2 लाख व 5 लाख सुरक्षा बीमा तुरंत मिलेगा। आज 1,700 करोड़ की योजना का शुभारंभ व लोकार्पण किया है। झांसी मंडल की जनता को इसका लाभ अवश्य मिलेगा।