इस बार रक्षाबंधन पर नहीं पड़ेगा भद्राकाल का साया, जानें कब है यह पर्व और इसका शुभ मुहूर्त

131

नई दिल्लीः इस बार रक्षाबंधन अभिजीत मुहूर्त में मनाया जाएगा। अबकी बार इस पर्व पर बेहद शुभ मुहूर्त का योग बन रहा है। रक्षाबंधन के त्योहार को भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक माना जाता है। इस पर्व पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी आयु की कामना करती हैं। रक्षाबंधन का पर्व 22 अगस्त रविवार को मनाया जाएगा। खास बात यह कि रक्षाबंधन पर इस बार भद्रा काल नहीं होगा यानि इस त्योहार पर अशुभ भद्रा का साया नहीं होगा। रक्षाबंधन पर्व पर इस बार बहनें अपने भाइयों को पूरे दिन राखी बांध सकेंगी।

पंचांग के अनुसार पूर्णिमा 21 अगस्त शनिवार को शाम 6.10 बजे से आरंभ होगी, जो 22 अगस्त की शाम 5.01 बजे तक रहेगा। इस बार राखी बांधने के लिए 12 घंटे का मुहूर्त रहेगा। रक्षाबंधन पर्व में शुभ मुहूर्त का विशेष ध्यान रखा जाता है। रक्षाबंधन में राहु काल और भद्रा काल में राखी नहीं बांधी जाती है क्योंकि इन दोनों ही काल को अशुभ माना गया है। इस बार भद्रा काल का साया नहीं होने से पूरे दिन राखी बांधी जा सकेगी। पंचांग के अनुसार भद्रा काल रक्षाबंधन के अगले दिन 23 अगस्त को सुबह 5.34 बजे से सुबह 6.12 बजे तक रहेगा। इस बार राखी के पर्व पर शोभन योग सुबह 6.15 से 10.35 बजे तक रहेगा। शोभन योग में सवा चार घंटे तक राखी बांधना श्रेष्ठ रहेगा।

यह भी पढ़ें-PM मोदी का बड़ा एलान- 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति…

रक्षा बंधन का शुुभ मुहूर्त
रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त सुबह 5.50 बजे से शाम 6. 03 बजे तक रहेगा। राखी के लिए दोपहर का समय 1.44 बजे से 4.03 बजे तक और अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.04 बजे से 12.58 बजे तक रहेगा।