Sunday, March 30, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeफीचर्डसर्दियों में वजन नियंत्रित रखने को जरूर करें यह उपाय

सर्दियों में वजन नियंत्रित रखने को जरूर करें यह उपाय

नई दिल्लीः सर्दियों के मौसम में हमेशा कुछ चटपटा और गर्म खाना खाने की इच्छा होती है और यह इच्छा हो भी क्यों न बाजार में इतनी तरह की सब्जियां मिलती हैं जिनसे कई तरह के व्यंजन बनाये जा सकते हैं और वह खाने में भी बेहद स्वादिष्ट लगते हैं। सर्दियों के मौसम में प्राकृतिक रुप से भी पाचन क्षमता बढ़ जाती है। जिसके चलते भी भूख अधिक लगती है। लेकिन इससे वजन भी बढ़ने लगता है। इसलिए सर्दियों के मौसम में हमें ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जिससें हमारी खाने की इच्छा की पूर्ति भी हो जाए, शरीर को सभी आवश्यक तत्व भी मिल जाए और वजन भी न बढ़े।

वजन बढ़ने से बचाने के लिए हमें सबसे पहले ब्रेकफास्ट में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए। जिनसे शरीर को विटामिन, प्रोटीन, मिनरल मिल जाएं। आप चाहे तो सलाद का सेवन भी कर सकते हैं इसमें कम से कम दो-तीन रंग की सब्जियां शामिल करें। जिससे आप दिनभर ऊर्जावान बने रहें। इसके साथ नियमित व्यायाम भी वजन कम करने मदद करेगा। सर्दियों के मौसम में मिलने वाले फल जैसे आंवला, संतरा, अमरूद, कीवी, पपीते आदि का सेवन भरपूर मात्रा में करें। इन्हें खाने से एक तरफ जहां आपका वजन नही बढ़ेगा। वहीं आपके चेहरे पर भी ग्लो आएगा।

यह भी पढ़ें-यूपी : लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर जारी, देखें पूरा शेड्यूल

सब्जियों में चार तरह की सब्जियां होती हैं- पीली, लाल, सफेद और हरी। यह अलग-अलग रंग की सब्जियां शरीर को अलग-अलग विटामिन और मिनरल प्रदान करेंगी। डाइट में हरी सब्जियों को 60 प्रतिशत और बाकी सब्जियां को 40 प्रतिशत शामिल करें। सप्ताह में दो बार अंकुरित अनाज खाएं। इनसे आपकी मांसपेशियां मजबूत होगी। साथ ही दिनभर में कम से कम आठ गिलास पानी भी जरूर पीयें। सर्दियों में शारीरिक गतिविधियां कम करने से भी वजन बढ़ने लगता है। इसलिए व्यायाम भी जरूर करें।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें