Monday, February 24, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeफीचर्डHealth Tips: Thyroid की समस्या को दूर रखने में मददगार हैं ये...

Health Tips: Thyroid की समस्या को दूर रखने में मददगार हैं ये फ्रूट्स, रोजाना करें सेवन

thyroid

Health Tips: नई दिल्लीः आजकल अनियमित दिनचर्या और खानपान के चलते अधिकतर लोगों को थायरॉयड की समस्या होने लगती है। थायरॉयड गर्दन में पाई जाने वाली एक तितली के आकार की ग्रंथि है। यह श्वास नली के ऊपर होता है। यह मानव शरीर में पाई जाने वाली सबसे बड़ी उत्सर्जन ग्रंथियों में से एक है। थायरॉयड ग्रंथि थायरोक्सिन नामक हार्मोन का उत्पादन करती है। यह हार्मोन हमारे शरीर के मेटाबॉलिज्म से लेकर शरीर में कोशिकाओं को नियंत्रित करने का काम करता है। थायरॉयड हार्मोन शरीर के कई महत्वपूर्ण कार्यों को नियंत्रित करने का काम करता है। थायरॉइड ग्रंथि में गड़बड़ी के कारण ही थायरॉइड से संबंधित रोग होते हैं। जिन लोगों को थायराइड की समस्या होती है उन्हें अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। थायरॉइड स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होती है। इसलिए इसे स्वस्थ रखने के लिए इन फलों का सेवन जरूर करना चाहिए।

अनानास

अनानास विटामिन सी और मैंगनीज का एक समृद्ध स्रोत है। ये दोनों पोषक तत्व हमारे शरीर को कई समस्याओं से बचा सकते हैं। इस खट्टे फल में विटामिन बी भी होता है, जो थायराइड के लक्षणों से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। अनानास का सेवन कैंसर, ट्यूमर और कब्ज से पीड़ित लोगों के लिए भी अच्छा है।

सेब

सेब सेहत के लिए वरदान माना जाता है। नियमित रूप से सेब खाने से कई गंभीर बीमारियां दूर ही रहती हैं। थायराइड के मरीजों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसके अलावा यह वजन कम करने और ब्लड शुगर लेवल को सामान्य रखने में भी मदद करता है। सेब आपके शरीर को डिटॉक्सीफाई करता है, जिससे थायरॉयड ग्रंथि को अच्छे से काम करने में मदद मिलती है। सेब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम करता है। जिससे हृदय रोग कम हो जाता है।

ये भी पढ़ें..Hair Care Tips: बालों के झड़ने से हैं परेशान, तो जरूर…

संतरा

संतरा विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। यह थायरॉयड ग्रंथि में सूजन को कम करता है। इसमें मौजूद विटामिन-सी इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए भी संतरा फायदेमंद होता है। यह रक्त में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करता है। इसके अलावा संतरा त्वचा को होने वाले नुकसान से बचाता है और घावों को भरने में मदद करता है।

जामुन

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण जामुन थायरॉयड ग्रंथि के लिए फायदेमंद है। अगर आप डायबिटीज और बढ़ते वजन से परेशान हैं तो जामुन जरूर खाएं, क्योंकि बीमारी होने पर ये दोनों ही समस्याएं आम हैं। रोजाना अपने आहार में स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी आदि को शामिल कर सकते हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें