Featured लाइफस्टाइल हेल्थ

Hair Care Tips: हेयर फाॅल समेत बालों की कई समस्याओं से निजात दिलाते हैं ये पांच सुपरफूड

नई दिल्लीः हर महिला की यह ख्वाहिश होती है कि उसके बाल लंबे, घने और खूबसूरत हों। इसके लिए वह महंगे शैम्पू, कंडीशनर और सीरम आदि चीजें इस्तेमाल भी करती हैं। लेकिन इसके बावजूद भी हेयर फाॅल और कमजोर बालों की समस्या से दो-चार होना पड़ता है। बालों की कई समस्याओं के पीछे अनियमित दिनचर्या, अत्यधिक जंक फूड का सेवन, प्रदूषण और तनाव भी वजह हो सकती हैं। बालों को मजबूत और खूबसूरत बनाने के लिए अपनी डाइट पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। अपनी डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करें। इनके सेवन से बाल मजबूत भी होंगे और उनकी ग्रोथ भी बढ़ेगी। आइए जानते है वे फूड जिनके सेवन से बाल खूबसूरत और मजबूत बनेंगे।

मछली
मछली सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसमें अति आवश्यक पोषक तत्व ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। हेयर फाॅल की समस्या को दूर करने में मछली बेहद लाभदायक होता है। मछली बालों के लिए ही नहीं बल्कि शरीर के कई अन्य अंगों के लिए फायदेमंद होती है।

अंडा
प्रोटीन से भरपूर अंडा बालों के लिए औषधि की तरह कार्य करता है। यह बालों को मजबूत बनाने के लिए साथ हेयर फाॅल से निजात दिलाता है। बालों के लिए आवश्यक पोषक तत्व बायोटीन भी अंडे में पाया जाता है। जिससे बाल शाइनी और मुलायम होते हैं। साथ ही दो मुंहे बालों की समस्या भी दूर होती है।

शकरकंद
शकरकंद शरीर के लिए काफी फायदेमंद होती है। शकरकंद खाने से वजन भी कंट्रोल होता है। बालों की सेहत के लिए शकरकंद जरूर खायें। इसमें बालों के लिए लाभकारी बीटा-कैरोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके साथ ही इसमें विटामिन ए भी पाया जाता है जोकि बालों के लिए जरूरी तत्व है। शकरकंद के नियमित सेवन से बाल घने, मजबूत और शाइनी होते हैं।

broccoli

ये भी पढ़ें..Fatty Liver: ये लक्षण दिखें तो हो जाएं सावधान, फैटी लीवर...

ब्रोकली
ब्रोकली में विटामिन ए, ई और फोलेट पाया जाता है जोकि बालों के विकास के लिए बेहद जरूरी होते है। ऐसे में अपनी डाइट में ब्रोकली को जरूर शामिल करें। दो मुंहे और कमजोर बालों की समस्या से निपटने में ब्रोकली बेहद मददगार साबित होती है।

एवोकाडो
एवोकाडो में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम और विटामिन-ई भरपूर मात्रा में पाये जाते हैं। विटामिन-ई बालों की सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। साथ ही यह बालों के लिए कंडीशनर की तरह कार्य करता है। इसलिए बालों को खूबसूरत बनाने के लिए रोजाना एवोकाडो का सेवन जरूर करें। इसके सेवन से शरीर को और भी कई फायदे होते है। यह बेड कोलेस्ट्राॅल को कम करता है साथ ही शुगर की मात्रा को भी नियंत्रित रखता है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)