लाइफस्टाइल हेल्थ

गुड़ के ये फायदे जान हैरान रह जाएंगे आप, चेहरे का निखार बढ़ाने में भी है कारगर

नई दिल्ली: आयुर्वेद के अनुसार गुड़ हमारी सेहत के लिए लाभप्रद माना गया है। इसके रोजाना सेवन से जहां हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा होता है। वहीं यह भोजन पचाने में भी सहायक है। सर्दियों के मौसम में हर रोज भोजन के साथ एक टुकड़ा गुड़ का सेवन जरूर करना चाहिए।

चीनी के मुकाबले गुड़ से किसी प्रकार का कोई नुकसान भी नही होता है और क्योंकि यह भोजन जल्दी पचा देता है तो आपका वजन भी नहीं बढ़ पाता जिससे आप चुस्त-दुरूस्त रहते हैं। गुड़ के सेवन के कई और फायदे हैं। गुड़ में काफी मात्रा में कैल्शियम और फास्फोरस पाया जाता है। जिससे हड्डियों को मजबूती मिलती है।

गुड़ के साथ अदरक खाने से जोड़ों के दर्द से छुटकारा मिलता है। शारीरिक कमजोरी दूर करने के लिए दूध के साथ गुड़ का सेवन किया जाता है जिससे शरीर को ऊर्जा मिलती है। सर्दियों के मौसम में गुड़ का सेवन बेहद लाभप्रद है। गुड़ में विटामिन, सुक्रोज, ग्लूकोज, आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस, पोटेशियम, जस्ता, मैग्नेशियम तत्व पाए जाते हैं। गुड़ में कई तरह के आवश्यक मिनरल्स और विटामिन होते है। जो त्वचा के लिए प्राकृतिक क्लींजर का काम करते है।

यह भी पढ़ेंः-पहली बार किसी टेस्ट मैच की पहली पारी में तीन भारतीय बल्लेबाज हुए रन आउट

ये शरीर को अंदर से साफ रखते है, जिससे त्वचा ग्लो करने लगती है साथ ही शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने में भी गुड़ सहायक होता है। हाई ब्लड प्रेशर से परेशान लोगों को गुड़ को सेवन करने से लाभ मिलता है। गुड़ का सेवन से आंखों की कमजोरी भी दूर होती है और आंखों की रोशनी भी बढ़ती है।