Featured दुनिया

इस देश में रेड लिस्ट में शामिल देशों की यात्रा करने पर लगेगा तीन साल का प्रतिबंध

 

रियादः सऊदी-अरब प्रशासन की ओर से अपने नागरिकों को चेतावनी जारी की गई है कि यदि उन्होंने कोरोना की लाल सूची में शामिल देशों की यात्रा की तो उन पर तीन साल का यात्रा प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। लाल सूची में भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, अर्जनटीना, ब्राजील, मिस्र, इथोपिया, इंडोनेशिया, लेबनान, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, वियतनाम, संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं।

दरअसल मई के महीने में सऊदी अरब के कुछ नागरिकों को मार्च 2020 के बाद पहली बार बिना अधिकारियों की अनुमति के विदेश जाने की अनुमति दी थी लेकिन उन्होंने यात्रा नियमों का उल्लंघन किया था। अधिकारियों ने कहा कि अगर अब कोई यात्रा नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ेंःजहरीली शराब पर सियासत तेज, पूर्व मुख्यमंत्री ने मांगा आबकारी मंत्री से इस्तीफा

आंतरिक मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि लाल सूची में दर्ज देशों में सऊदी नागरिकों के सीधे जाने, किसी दूसरे देश के रास्ते जाने, कोरोना महामारी पर काबू न पाने या नया स्ट्रेन फैलने वाले देशों की यात्रा पर प्रतिबंध लगाया गया है।