प्रदेश Featured महाराष्ट्र क्राइम

Buldhana Bus Accident: बुलढाणा बस हादसे की होगी उच्चस्तरीय जांच, डिप्टी सीएम ने दिये आदेश

buldhana-bus-accident Buldhana Bus Accident: मुंबईः महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेन्द्र फड़णवीस ने बुलढाणा बस दुर्घटना (Buldhana Bus Accident) के कारणों की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिये हैं। फड़णवीस ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि झुलसे और घायल यात्रियों की हालत खतरे से बाहर है। यह घटना बेहद दुखद है। राज्य सरकार पीड़ितों के साथ है। उन्होंने बताया कि बस चालक दानिश शेख इस्माइल शेख को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जिला अस्पताल से पांच लोगों को छुट्टी दे दी गई है। एक यात्री की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है। हादसे की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) और उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस (Deputy CM Devendra Fadnavis) अपने नियमित कार्यक्रम रद्द कर बुलढाणा के लिए रवाना हो गये। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक मृतक के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। ये भी पढ़ें..गृहमंत्रालय का बड़ा फैसला, SDRF के तहत 19 राज्यों को 6,194.40... उल्लेखनीय है कि यह घटना बीती रात बुलढाणा जिले (Buldhana Bus Accident) के समृद्धि हाईवे पर हुई। यहां नागपुर से पुणे जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई। जिसके बाद बस में भीषण आग लग गयी। इस बस में दो ड्राइवर समेत 33 लोग सवार थे। बस ड्राइवर दानिश शेख ने पहले बताया था कि बस का अगला टायर निकल गया था। बस जलने के बाद चारों टायर खुले हुए मिले हैं। इस कारण यह अनुमान लगाया जा रहा है कि ड्राइवर को अचानक नींद आ जाने के कारण यह हादसा हुआ। दूसरा ड्राइवर अरविंद मारुति जाधव सो रहा था। उसे मामूली चोटें आई हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)